सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Angry villagers surrounded the substation due to power outage for three days.

Farrukhabad News: तीन दिन से बिजली न आने से नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र घेरा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers surrounded the substation due to power outage for three days.
फोटो-21 कंपिल उपकेंद्र का घेराव कर नारेबाजी करते ग्रामीण।
विज्ञापन
कंपिल। मेदपुर गांव के ग्रामीणों ने तीन दिन से बिजली न मिलने के कारण शनिवार रात करीब ग्यारह बजे स्थानीय उपकेंद्र का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने एक लाइनमैन पर अपने नलकूप चलाने के लिए गांव की बिजली काटने का आरोप लगाया। जेई आरपी सिंह ने ग्रामीणों पर उपकेंद्र में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से अभद्रता का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
Trending Videos

कंपिल उपकेंद्र के रुदायन ग्रामीण फीडर से जुड़े मेदपुर गांव में तीन दिन से बिजली नहीं थी। भीषण गर्मी के कारण ग्रामीणों का सब्र टूट गया। करीब चालीस ग्रामीण बाइकों से उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक लाइनमैन अपने दो नलकूप चलाने के लिए उनके गांव की बिजली काट देता है। इससे लोगों की नींद हराम हो गई है। बिजली दिए जाने का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण कुछ देर बाद चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई आरपी सिंह ने बिजली कटौती का कारण ओवरलोडिंग बताया। उन्होंने ग्रामीणों पर कर्मचारियों से अभद्रता करने का आरोप लगाया। जेई ने यह भी कहा कि ग्रामीणों ने उपकेंद्र में कुर्सियां तोड़ दी हैं। उन्होंने नामजद ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed