सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shyam Nagar: Cables of 400 houses tied on bamboo

श्याम नगर: बांस पर बांध दिए 400 घरों के केबल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Shyam Nagar: Cables of 400 houses tied on bamboo
फोटो-26 श्यामनगर में बांस के डंडे से बंधी केबलों का बंडल। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली विभाग ने श्यामनगर में नियमों का उल्लंघन करते हुए करीब 400 घरों में बिना बिजली के खंभे लगाए ही कनेक्शन दे दिए हैं। इन घरों में दो-दो सौ मीटर दूर से केबल लटकाकर बिजली पहुंचाई जा रही है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। पिछले सप्ताह फाल्ट से परेशान स्थानीय लोगों ने जाम भी लगाया था लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

विभाग ने श्यामनगर की छह-सात गलियों में यह मनमानी की है। नियमानुसार मकान और खंभे की दूरी 40 मीटर से कम होना अनिवार्य है। लेकिन यहां 200 मीटर दूर से केबल खींचकर कनेक्शन दिए गए हैं। कई स्थानों पर केबलों का बंडल बाँस के डंडों पर बंधा है। कुछ गलियों में दीवारों और मकानों के छज्जों पर लगे कुंडों से केबलें बाँधी गई हैं। करीब 100-100 केबलों के बंडल जगह-जगह बाँस के डंडों पर लटके हैं। बार-बार केबलें टूटकर जमीन पर गिरती रहती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में बेहिसाब रुपये खर्च होने के बावजूद विभाग की मनमानी जारी है। स्थानीय निवासियों की शिकायतें और विरोध प्रदर्शन भी बेअसर साबित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग ने कनेक्शन देने में निर्धारित नियमों की पूरी तरह अनदेखी की है। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर घरों तक बिजली पहुँचाई जा रही है। लंबी और लटकी हुई केबलें कभी भी टूट सकती हैं। यह स्थिति लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है।
विज्ञापन
Trending Videos

पिछले सप्ताह मोहल्ले की महिलाओं ने मुख्यमार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया था। तब उन्हें समस्या समाधान का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, उस आश्वासन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विभाग इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोग अभी भी असुरक्षित बिजली आपूर्ति से जूझ रहे हैं। अधिशासी अभियंता ब्रजभान ने कहा कि 90 किलोमीटर बंच केबल डालने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उसे मंजूरी मिलने पर श्यामनगर में काम कराया जाएगा। इससे वहां की समस्या हल हो जाएगी।
हर रोज होता फाल्ट, बिजली कर्मी करते उगाही
श्यामनगर के योगेश कुमार ने बताया कि केबलों की संख्या अधिक है। आए दिन गर्म होकर एक-दो केबल में फॉल्ट हो ही जाता है, तो कई बार अन्य घरों की केबल भी जल जाती हैं। कहा कि बिजली कर्मियों ने कहा था कि बंच केबलें पड़ने पर ही खंभे लगेंगे। उसी दिन बांस में केबल बांध दी थीं।
रुपये देने पर ही सही हो पाते हैं फॉल्ट
विकास राजपूत ने बताया कि फॉल्ट होने पर हम लोगों को रुपये खर्च करने पड़ते हैं। बिजली विभाग और निजी कर्मचारी दोनों को ही रुपये देने के बाद ही केबलों के फाल्ट सही हो पाते हैं। कई बार केबलें जमीन पर टूटकर गिर जाती हैं। रात के वक्त कभी भी हादसा हो सकता है। कोई सुनने वाला नहीं है।

फोटो-26 श्यामनगर में बांस के डंडे से बंधी केबलों का बंडल। संवाद

फोटो-26 श्यामनगर में बांस के डंडे से बंधी केबलों का बंडल। संवाद

फोटो-26 श्यामनगर में बांस के डंडे से बंधी केबलों का बंडल। संवाद

फोटो-26 श्यामनगर में बांस के डंडे से बंधी केबलों का बंडल। संवाद

फोटो-26 श्यामनगर में बांस के डंडे से बंधी केबलों का बंडल। संवाद

फोटो-26 श्यामनगर में बांस के डंडे से बंधी केबलों का बंडल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed