सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   2851 candidates did not appear for the police examination.

Farrukhabad News: पुलिस की परीक्षा देने नहीं पहुंचे 2851 अभ्यर्थी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
2851 candidates did not appear for the police examination.
फोटो-13 कमालगंज के आरपी इंटर कॉलेज से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को सभी 19 केंद्रों पर 2851 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सबसे अधिक कमालगंज के आरपी पीजी कॉलेज केंद्र पर दोनों पालियों में 229 परीक्षार्थी नहीं पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर शाम के समय ट्रेनों की संख्या कम होने से खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ और कमालगंज के 19 पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों पर कड़े प्रबंध रहे। सुबह और शाम की पाली में 13,440 परीक्षार्थी शामिल हुए। पुलिस ने परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद उन्हें अंदर प्रवेश दिया। इस दौरान लंबी कतारें लगी रहीं। जिले में सबसे अधिक तीन कॉलेजों में 480-480 परीक्षार्थियों का सेंटर रहा। आरपी पीजी कॉलेज कमालगंज में सुबह की पाली में सबसे अधिक 130 और शाम की पाली में 99 छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे। एनएकेपी पीजी कॉलेज में 480 में से 90 अभ्यर्थी ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे व शाम पांच बजे जैसे ही पेपर छूटा, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर भीड़ दिखी। दोपहर में रेलवे स्टेशन पर परीक्षा स्पेशल समेत तीन ट्रेनें खड़ी होने से यात्रियों को सहूलियत रही। शाम के समय ट्रेनों की कमी के चलते दो-दो घंटे तक यात्री भटकते रहे। आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त इज्जतनगर (बरेली) मिथुन सोनी की अगुवाई में सभी प्लेटफार्मों पर सुरक्षा कर्मी परीक्षार्थियों पर पैनी नजर बनाए रखे। ट्रेनों के आने-जाने की जानकारी दी गई। शाम पौने छह बजे के करीब कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेन आई तो चढ़ने को लेकर धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन
Trending Videos

------------------

स्टेशन पर शौचालय के लिए भटकते रहे परीक्षार्थी
रेलवे स्टेशन पर निर्माण के चलते परीक्षार्थियों और यात्रियों के लिए शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। स्टेशन पर यात्रियों खासकर महिलाओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में दो नंबर और पांच नंबर प्लेटफार्म पर कई घंटे खड़ी होने वाली ट्रेन के शौचालयों का उपयोग कर काम चलाया जा रहा है।

फोटो-13 कमालगंज के आरपी इंटर कॉलेज से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो-13 कमालगंज के आरपी इंटर कॉलेज से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed