सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fault in 33kv line causes power outage in 300 villages

Farrukhabad News: 33केवी लाइन में फाल्ट से 300 गांवों की ठप रही बिजली

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fault in 33kv line causes power outage in 300 villages
विज्ञापन
जहानगंज। 33केवी लाइन में फाल्ट से मंगलवार भोर में तीन उपकेंद्र ठप हो गए। क्षेत्र के करीब 300 गांवों की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से लोगों की नींद टूट गई। सुबह भी बिजली न मिलने से घरों में पानी के लिए लोगों को दूरदराज लगे हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। दोपहर में बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।


क्षेत्र के तीन उपकेंद्र एक ही 33केवी लाइन से जुड़े हैं। भोर में 3:30 बजे से 33केवी लाइन में फाल्ट आने से जहानगंज, पहला व जरारी उपकेंद्र ठप हो गए। तीनों उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्र के करीब 300 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू की। वहीं, सुबह घरों में सबमर्सिबल न चल पाने से पेयजल का संकट आ गया। इससे दूर-दराज लगे हैंडपंपों से पानी लाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से एक ही लाइन से तीनों उपकेंद्र जोड़े जाने से ओवरलोडिंग के कारण अक्सर फाल्ट होते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 18 घंटे रोस्टर के सापेक्ष 5-6 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। अवर अभियंता रंजीत मौर्य ने बताया कि मोहम्मदाबाद में 33केवी लाइन का जंफर उड़ गया था। उसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई। उन्होंने बताया कि 33केवी दूसरी नई लाइन बन रही है। कुछ काम शेष है। जल्द ही लाइन चालू होने पर समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos


तीन दिन से 100केवीए का ट्रांसफार्मर खराब
फोटो-26 गांव रुदायन में लगा खराब ट्रांसफार्मर। संवाद
कंपिल। कस्बा स्थित उपकेंद्र के रुदायन फीडर से जुड़े गांव कटिया में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब है। इससे पूरे गांव की बत्ती गुल है। भीषण गर्मी में रात की नींद हराम होने के साथ लोगों के दिन का चैन भी छिना है। इस ट्रांसफार्मर की तीन बार मरम्मत कराई जा चुकी है, लेकिन कुछ दिन बाद ही फिर दगा दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोडिंग होने से ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने 250केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की। अवर अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंका नहीं है, कुछ खराबी आई है। जल्द ही सही कराकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। (संवाद )
--
अघोषित कटौती से आठ घंटे ही मिल रही बिजली
कंपिल। अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों की रात में नींद टूट रही है। वे जागकर रात काटने को मजबूर हैं। रात में 3-4 घंटे ही बिजली मिलने से लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। सोमवार देर शाम से अघोषित कटौती होने से घरों में अंधेरा छा गया। अधिकांश घरों में इन्वर्टर न होने से उपभोक्ता गर्मी से परेशान रहे। अधिशासी अभियंता कायमगंज शिवशंकर ने बताया कि रात में बिजली दी जा रही है। ट्रांसमिशन से कटौती होने पर ही बिजली जाती है। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed