फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Applied the healing balm of relief to flood-inflicted wounds.

Farrukhabad News: बाढ़ से मिले घावों पर लगाया राहत का मरहम

Fri, 14 Aug 2026 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 14 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Applied the healing balm of relief to flood-inflicted wounds.
फोटो-20 दौली की मड़ैया में हुए कार्यक्रम में दिलीप की मड़ैया के बाढ़ पीड़ितों को पट्टे व आर्थिक
फर्रुखाबाद। दिलीप की मड़ैया के बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ से मिले बर्बादी के घावों पर बृहस्पतिवार को जमीन के पट्टे और आर्थिक सहायता देकर राहत का मरहम लगाया गया। जिले के प्रभारी मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने गांव दौली की मड़ैया पहुंचकर दिलीप की मड़ैया के 25 बाढ़ पीड़ितों को आवासीय जमीन के पट्टे और आर्थिक सहायता का प्रमाण पत्र सौंपा। इन लोगों के मकान गंगा में समा चुके हैं। दोनों गांवों के करीब 50 लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। भोजन भी करवाकर हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ठा. जयवीर सिंह शहर से सटे गांव धारा नगरी में खड़े मोटरबोट से जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत, विधायक सुशील शाक्य, नागेंद्र सिंह राठौर, डॉ. सुरभि, डीएम डॉ. अंकुर लाठर, एसपी आरती सिंह के साथ दौली की मड़ैया पहुंचे। वहां अरविंद के मकान के बाहर चल रहे प्राइमरी स्कूल में मौजूद 19 बच्चों से बातचीत की। उन्हें बिस्किट व टॉफियां वितरित कीं। उन्होंने गंगा में घरों के समा जाने से दिलीप की मड़ैया के महेंद्र, जितेंद्र, मचले, रनवीर, कुलदीप, पूरन लाल, राजू, श्यामानंद, रंजेश, विश्राम, सर्वेश, राधा, वीरभान, आशाराम, धर्मपाल, श्यामा देवी, ईश्वर दयाल, सीमा, जंग बहादुर, ओमवती, रामवीर, सुखपाल, उर्मिला देवी, प्रेमलता, रेशमा को बिलावलपुुर में सौ-सौ वर्गमीटर आवासीय पट्टा और 1.20-1.20 लाख रुपये आर्थिक सहायता के प्रमाण पत्र दिए। 50 लोगों को खाद्यान्न की किटें दी गईं। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साफ निर्देश हैं कि बाढ़ पीड़ितों की हर सहायता की जाएगी। किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस दौरान जिला और तहसील स्तरीय अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


47 आवासों में बचे सिर्फ दो, सहायता का इंतजार

दिलीप की मड़ैया में कुल 47 आवास थे। बृहस्पतिवार सुबह तक जानकी प्रसाद और हंसराम का ही मकान शेष रह गया है। फिलहाल सिर्फ 25 लोगों को ही सहायता प्रदान की गई है। अन्य लोगों को चिंता सता रही है। एसडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि जो शेष लोग हैं, उनके आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि कागजों को एकत्रित किया जा रहा है। हर किसी को सहायता दी जाएगी। प्रशासन किसी को भी शिकायत का मौका नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौली की मड़ैया में कार्यक्रम के दौरान कटा एक मकान

फर्रुखाबाद। दौली की मड़ैया में जिस समय प्रभारी मंत्री बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण कर रहे थे, उसी समय पश्चिम की ओर गांव से टकरा रही गंगा की तेज धार में एक ग्रामीण का मकान समा गया। उस मकान से सटे कई अन्य मकानों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। गांव के लोगों में भी दहशत है। कई ग्रामीण अपने मकानों को तोड़ने में भी जुट गए हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि जैसे ही जलस्तर में कमी आई, तभी कटान में तेजी आएगी और गांव को बड़ा नुकसान हो सकता है। (संवाद)
एसडीएम सदर ने महिलाओं का सुना दर्द

फर्रुखाबाद। गांव से जिस समय प्रभारी मंत्री निकल रहे थे, उसी समय कुछ महिलाओं ने डीएम को रोका। डीएम ने एसडीएम की ओर इशारा किया, तो एस़डीएम ने महिलाओं की बात सुनी। महिलाओं ने कहा कि हम सब खाना व राशन के लिए परेशान हैं। एसडीएम ने कहा कि सभी के लिए खाना व राशन आया है। यहां अधिकारियों को रोक दिया है, वह सभी को वितरित करके ही जाएंगे। एसडीएम ने कहा कि किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसी भी ग्रामीण को सहायता के लिए भटकने की जरूरत नहीं है। (संवाद)
ग्रामीणों को कंट्रोल रूम का नंबर कराया नोट
प्रभारी मंत्री ने 24 घंटे किसी भी मुसीबत के समय जिला आपदा कंट्रोल रूम के नंबर की जानकारी ली। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें नहीं पता। इस पर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारी से कहा कि वह अभी नंबर नोट कराएं। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आपदा के टोलफ्री नंबर- 1077 पर कॉल करने के बाद सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


साहब.. तीन गांवों के 250 ग्रामीणों को नहीं मिली जमीन
फर्रुखाबाद। कार्यक्रम के दौरान दिलीप की मड़ैया के गौतम सिंह वर्मा के साथ ठटा की मड़ैया व पृथ्वीपुर के कई ग्रामीण पहुंचे। वह मंत्री से शिकायत करने जा रहे थे, उसी समय विधायक सुशील शाक्य मिल गए। ग्रामीणों ने कहा कि पिछली साल ठटा की मड़ैया, पृथ्वीपुर, शाक्य की मड़ैया और हरी की मड़ैया में करीब 250 मकान गंगा में समा गए थे। वहां के लोग रिश्तेदारियों, किराए पर और कटरी धर्मपुर गोशाला के पास झोपड़ी डालकर वन विभाग की जमीन में रह रहे हैं। अभी तक उन्हें मकान के लिए पट्टा तक उपलब्ध नहीं कराया गया। ग्रामीण मंत्री की तरफ मुड़े, तो सुरक्षा कर्मियों ने हटा दिया। (संवाद)

फोटो-20 दौली की मड़ैया में हुए कार्यक्रम में दिलीप की मड़ैया के बाढ़ पीड़ितों को पट्टे व आर्थिक

फोटो-20 दौली की मड़ैया में हुए कार्यक्रम में दिलीप की मड़ैया के बाढ़ पीड़ितों को पट्टे व आर्थिक

फोटो-20 दौली की मड़ैया में हुए कार्यक्रम में दिलीप की मड़ैया के बाढ़ पीड़ितों को पट्टे व आर्थिक

फोटो-20 दौली की मड़ैया में हुए कार्यक्रम में दिलीप की मड़ैया के बाढ़ पीड़ितों को पट्टे व आर्थिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed