{"_id":"6a7e1daf203d620d8d0854bf","slug":"brother-lodges-murder-fir-against-husband-mother-in-law-and-sister-in-law-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111419-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: भाई ने पति, सास व ननद पर दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: भाई ने पति, सास व ननद पर दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाने के गांव देवरामपुर में वजनदार वस्तु का प्रहार कर महिला की हत्या के मामले में उसके भाई ने पति, सास और ननद पर साजिश रचकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा कि आरोपी मिलकर बहन को परेशान करते थे। घटना की सूचना उसकी भांजी ने फोन पर दी थी।
गांव के सनी वर्मा ने मंगलवार देर रात पत्नी मीरा (28) की सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार करके मकान के प्रथम तल पर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी अपनी मां सरस्वती और पिता गंगाराम को धक्का देकर भाग गया था। घटना के बाद सबसे पहले 12 साल की बेटी दुर्गा छत पर पहुंची, तो मां मीरा के सिर पर गहरा घाव दिखने पर शोर मचाया था। उसने घटना की सूचना कासगंज जिले के थाना गंजडुंडवारा के गांव कोठी नगला निवासी मामा भानु प्रताप को दी थी। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि भानु प्रताप की तहरीर पर सनी वर्मा, उसकी मां सरस्वती और ननद पुष्पा पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें बहन को आए दिन परेशान करने का आरोप भी लगाया गया है। फिलहाल घटना की जांच शुरू कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। हालांकि प्रथमदृष्टया घटना शराब के नशे और आपसी मनमुटाव को लेकर हुई है। मीरा पति के शराब पीने का विरोध करती थी।