फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Locks of locked house broken; jewelry and cash worth five lakh rupees stolen.

Farrukhabad News: बंद मकान के ताले तोड़कर जेवर समेत पांच लाख की चोरी

Fri, 14 Aug 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Locks of locked house broken; jewelry and cash worth five lakh rupees stolen.
फर्रुखाबाद। राजेपुर क्षेत्र के गांव उजरामऊ में बंद मकान के ताले तोड़कर घर में रखे जेवरात समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव के देशराज पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। वह हर महीने यहां अपने घर पर आते हैं। बुधवार सुबह मोहल्ले के अमित कुमार ने घर के ताले टूटे देख फोन पर चोरी की सूचना दी। इसके बाद वह घर पहुंचा। घर पर रखी अलमारी, बक्से के ताले टूटे और सामान बिखरा पड़ा था। पत्नी के सोने के झाले, मांग बेंदी, नथनी, एक अंगूठी, हार, चांदी की तीन जोड़ी पायलें, कमरबंद, पीतल के बर्तन, बाइक समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। अमित कुमार ने बताया कि वह अपना पूरा सामान यहीं रखते थे। हर महीने जो भी बचा पाते थे, उसे यहीं रख जाते थे। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed