पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brick kiln worker murdered; body dumped in bushes.

Farrukhabad News: भट्ठा मजदूर की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

Mon, 29 Jun 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln worker murdered; body dumped in bushes.
फोटो-36 बलवीर मांझी। फाइल फोटो
मोहम्मदाबाद। भट्ठा मजदूर की हत्या कर शव इटावा-बरेली हाईवे से दो सौ मीटर की दूरी पर बरसाना गेस्ट हाउस के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया गया। उसके गले में चुनरी का फंदा कसा था और नाक व कान से खून बहने के निशान थे। वह शनिवार रात आठ बजे संकिसा रोड स्थित भट्ठे से निकला था। उसके बाद वापस नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


बिहार में जनपद नवादा के थाना कौवाकोल क्षेत्र के गांव बीझो निवासी ब्रह्मदेव मांझी का पुत्र बलवीर मांझी (34) कस्बा के संकिसा रोड स्थित ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था। परिजन के अनुसार व शनिवार रात करीब आठ बजे वहां भट्ठे से निकला था। उसके बाद वापस डेरे पर नहीं पहुंचा। रविवार सुबह करीब 11 बजे किसी ने बरसाना गेस्ट हाउस के पीछे झाड़ियों में शव पड़ा देखा। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। तलाशी में उसके पास से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त हुई तो आसपास के भट्ठों पर सूचना दी गई। उसकी पत्नी व साला मौके पर पहुंचे। फाॅरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। साले बबलू ने बताया कि बहनोई बलवीर की दिमाग हालत ठीक नहीं थी। वह शराब पीकर अक्सर लोगों से गाली गलौज करता था। उसकी पत्नी रामरती व चार पुत्रियां हैं। वह परिवार के साथ आठ माह पहले बिहार से भट्ठे पर काम करने आया था।
विज्ञापन

कार्यवाहक क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर डाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी। परिजन और उसके संबंधों की जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

फोटो-36 बलवीर मांझी। फाइल फोटो

फोटो-36 बलवीर मांझी। फाइल फोटो

फोटो-36 बलवीर मांझी। फाइल फोटो

फोटो-36 बलवीर मांझी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed