{"_id":"6a416c87f96e157d56022f27","slug":"hot-winds-and-humidity-add-to-the-woes-markets-wear-a-deserted-look-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-144466-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गर्म हवाओं और उमस ने बढ़ाईं मुश्किलें, बाजार में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गर्म हवाओं और उमस ने बढ़ाईं मुश्किलें, बाजार में सन्नाटा
विज्ञापन
फोटो-7 कायमगंज में बाईपास रोड पर मुंह पर अंगौछा बांधकर जाता बाइक सवार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। शनिवार देर रात बूंदाबांदी के बाद रविवार सुबह से ही तेज धूप, गर्म हवाओं और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, जबकि ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही।
भीषण गर्मी के चलते लोग जरूरी काम से ही घरों से निकले। अधिकांश लोग सिर पर गमछा, टोपी या छाता लगाकर तथा चेहरे को कपड़े से ढककर सफर करते नजर आए। तेज धूप और उमस से राहत पाने के लिए शिकंजी, गन्ने का रस, बेल का शरबत, लस्सी और फलों के जूस की मांग बढ़ गई। टीपी चौराहा, गल्ला मंडी चौराहा, बेरी तिराहा, पुल गालिब तिराहा और अलीगंज रोड स्थित निजी बस अड्डे के आसपास पेय पदार्थों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।
लगातार कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है। दोपहर में बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम रहने से दुकानदार भी मायूस दिखाई दिए। सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख सड़कों पर भी चहल-पहल कम रही।
विज्ञापन
बरतें सावधानी : सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, हल्के और सूती कपड़े पहनें तथा बाहर निकलते समय छाता, टोपी या गमछे का प्रयोग करें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें। खेत या अन्य श्रम वाले कार्य सुबह या शाम के समय ही करें।