{"_id":"6a416b88a4aa18d665002334","slug":"notices-ignored-hotels-and-guesthouses-operating-without-approved-plans-or-nocs-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-144504-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ठेंगे पर नोटिस...बिना नक्शा व एनओसी के चल रहे होटल, गेस्टहाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ठेंगे पर नोटिस...बिना नक्शा व एनओसी के चल रहे होटल, गेस्टहाउस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहर में बिना नक्शा के बने होटल, गेस्टहाउस आदि भवनों में फायर एनओसी भी नहीं ली गई। प्रशासन की सख्ती पर चल रहे अभियान में नोटिस का भी उन पर कोई असर नहीं है। न तो मानक पूरे किए गए और न ही नोटिस का जवाब दिया। प्रतिष्ठान चलाकर मोटी कमाई भी की जा रही है।
शहर में निजी अस्पताल, होटल, गेस्टहाउस, रेस्टोरेंट, वाहन शोरूम व वर्कशाप के ऊंचे भवन बिना नक्शा पास कराए ही बना लिए गए। लखनऊ में कोचिंग में हुए अग्निकांड के बाद शासन ने सख्ती की तो प्रशासन भी सक्रिय हुआ। सिटी मजिस्ट्रेट दल-बल के साथ इन प्रतिष्ठानों के मानकों की जांच करा रही हैं। लाखों के कारोबार वाले इन भवनों में नक्शा व एनओसी नहीं मिल रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से नक्शा न होने का नोटिस जारी किया जा रहा है। फिलहाल इन भवन संचालकों पर नोटिस का भी कोई असर नहीं दिख रहा है। पूर्व में भी इन्हें कई बार नोटिस दिए गए लेकिन बाद में ले-देकर मामला शांत हो गया।
अग्निशमन अधिकारी प्रांशु अवस्थी ने बताया कि उन्होंने 100 से अधिक भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। पांच-छह नोटिसों का ही जवाब आया है। उन्होंने साफ किया कि जिन भवनों में मानक अधूरे हैं, वही पांच-छह भवन स्वामियों ने नोटिस का जवाब देकर मानक पूरे करने का समय मांगा है। जिन भवनों में आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं हैं, उन्होंने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। अब वह दूसरा नोटिस जारी करने के साथ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजेंगे।