सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brother removed his name from land purchased in partnership

Farrukhabad News: साझेदारी में खरीदी जमीन से भाई ने हटा दिया नाम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Brother removed his name from land purchased in partnership
विज्ञापन
कमालगंज। 36 वर्ष पूर्व साझेदारी में खरीदी गई कृषि भूमि में धोखाधड़ी कर नाम हटाने और बाद में पुत्र को दानपत्र करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित लक्ष्मीचंद ने अपने भाई, भतीजे और दो गवाहों सहित चार लोगों पर धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
Trending Videos


कतरौली पट्टी निवासी लक्ष्मीचंद ने अपने भाई प्रेमचंद, भतीजे सुधांशु, छीताकपूरापुर निवासी रामनिवास और रकाबगंज खुर्द के अंबुज सिंह के खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज कराया है। लक्ष्मीचंद के अनुसार, उन्होंने 16 जनवरी 1990 को अपने भाई प्रेमचंद के साथ मिलकर कृषि भूमि खरीदी थी, जिसमें दोनों का आधा-आधा हिस्सा था और उन्होंने भी आधी रकम का भुगतान किया था। आरोप है कि प्रेमचंद ने धोखाधड़ी कर बैनामे में केवल अपना नाम लिखवा लिया और लक्ष्मीचंद का नाम गायब कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मीचंद ने बताया कि बैनामे की तारीख से लेकर अब तक वह अपने हिस्से की आधी जमीन जोत रहे हैं। जब उन्हें पता चला कि बैनामे में उनका नाम दर्ज नहीं है, तो उन्होंने इसे दुरुस्त कराने के लिए 25 फरवरी 2023 को एसडीएम सदर न्यायालय में एक वाद दायर किया। इस बात की जानकारी होने पर 23 सितंबर 2025 को प्रेमचंद ने कथित तौर पर षड्यंत्र करके पूरी जमीन अपने पुत्र सुधांशु के नाम दानपत्र कर दी। इस दानपत्र में रामनिवास और अंबुज सिंह गवाह बने हैं।
लक्ष्मीचंद ने आरोप लगाया कि 6 फरवरी को जब उन्होंने अपने भाई और भतीजे से इस बारे में बात की, तो वे भड़क गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लक्ष्मीचंद के साथ मारपीट की और खेत पर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed