सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pipeline repairs in Mudaul after a month and a half, water arrives

Farrukhabad News: मुड़ौल में डेढ़ माह बाद पाइप लाइन की मरम्मत, आया पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 01 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Pipeline repairs in Mudaul after a month and a half, water arrives
विज्ञापन
कायमगंज। क्षेत्र के मुड़ौल गांव में डेढ़ माह से चला आ रहा पेयजल संकट अब समाप्त हो गया है। सोमवार को लीकेज पाइपलाइन की मरम्मत शुरू होने के बाद मंगलवार दोपहर तक अधिकांश घरों में पानी पहुंचने लगा। इससे करीब 535 प्रभावित परिवारों ने राहत की सांस ली है।
Trending Videos


मुड़ौल के रामनगर, जाटव और टिलिया मोहल्लों में पाइपलाइन लीकेज के कारण जलापूर्ति पूरी तरह ठप थी। ग्रामीणों को हैंडपंप के सहारे गुजारा करना पड़ रहा था। लंबे समय से शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। इससे ग्रामीणों में गहरी नाराजगी बनी हुई थी। अमर उजाला ने 29 मार्च को इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए मरम्मत कार्य शुरू कराया। ग्रामीण अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पानी की किल्लत से उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था। उन्होंने कहा कि अब स्थिति में सुधार से उन्हें काफी राहत मिली है। कार्यदायी संस्था वीवीआईपी के जेई शशांक यादव ने जानकारी दी कि आधे से अधिक घरों में जलापूर्ति बहाल हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि शाम तक सभी लीकेज ठीक कर आपूर्ति पूरी तरह सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed