सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CBI raids pharmacist's house, makes list of jewellery and cash

Farrukhabad News: फार्मासिस्ट के घर छापा, जेवर व नकदी की सूची बना ले गई सीबीआई

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
CBI raids pharmacist's house, makes list of jewellery and cash
फोटो-26 केशवनगर नेकपुर ​स्थित फार्मासिस्ट अविनाश सिंह परिहार का घर। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गाजियाबाद में भ्रष्टाचार के आरोप में एटा स्थित ईसीएचएस के पॉलीक्लीनिक के डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने केशव नगर नेकपुर स्थित फार्मासिस्ट के आवास पर छापा मारा। यहां सीबीआई ने करीब चार घंटे तक घर खंगाला। इस दौरान घर में मिले आभूषण व नकदी की सूची बनाकर साथ ले गई। उसकी एक प्रति फार्मासिस्ट को भी दी गई है।
Trending Videos


जनपद एटा स्थित ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में तैनात मेडिकल अधिकारी सेवानिवृत्त मेजर डॉ. आशीष शाक्य को सीबीआई ने तीन लाख रुपये रिश्वत लेते रविवार को गिरफ्तार किया था। उनके मोबाइल व लैपटॉप खंगालने पर कुछ संदिग्ध नंबरों की जानकारी मिली थी। उसी के आधार पर लखनऊ स्थित सीबीआई कार्यालय के निरीक्षक पीयूष वर्मा ने चार लोगों की टीम के साथ रविवार रात करीब 10 बजे नेकपुर केशवनगर स्थित ईसीएचएस (पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना) पॉलीक्लीनिक के फार्मासिस्ट अविनाश सिंह परिहार के आवास पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। सीबीआई ने करीब चार घंटे तक फार्मासिस्ट के घर में छानबीन की। टीम ने फार्मासिस्ट व उनके परिजन से पूछताछ की। रात करीब एक बजे टीम ने घर में मिले आभूषण व नकदी के बारे में फार्मासिस्ट से जानकारी की। संपत्ति से संबंधित कागजात, बैंक पासबुक देखे। उसमें दर्ज धनराशि के बारे में भी पूछताछ की। घर में मिले जेवर की रसीद जांची। कुछ आभूषणों की रसीद वह नहीं दिखा सके। इसके बाद सीबीआई ने आभूषण, नकदी व बैंक पासबुक, संपत्ति के कागजात की सूची बनाई। उसकी एक प्रति फार्मासिस्ट को थमाने के बाद टीम चली गई। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि सीबीआई ने सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए कहा था। इसलिए पुलिस भेज दी गई थी।



वनकटी के रहने वाले हैं फार्मासिस्ट, गाजियाबाद में पिता का कराया था इलाज

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव वनकटी निवासी फार्मासिस्ट अविनाश सिंह परिहार उर्फ हनी लंबे समय से गांव से बाहर रह रहे हैं। उनके पिता ब्रजेश सिंह की एक वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। उनके बीमार होने पर उनका इलाज गाजियाबाद में कराया गया था। सूत्र बताते हैं कि इस दौरान फार्मासिस्ट की मुलाकात डॉ. आशीष शाक्य से हुई होगी। अविनाश सिंह का एक भाई गांव में ही रहता है। अविनाश सिंह लगभग तीन वर्ष से फतेहगढ़ स्थित ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक पर तैनात हैं। इससे पहले वह लोहिया अस्पताल में भी फार्मासिस्ट रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed