सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Bribe of 2.50 Lakh Demanded to Vacate Land Sub Inspector Arrested and FIR Registered

Farrukhabad: जमीन खाली कराने के नाम पर ढाई लाख की घूस; दरोगा ने बेटे के खाते में मंगाए रुपये, FIR और गिरफ्तारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 24 Mar 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में जमीन कब्जा मुक्त कराने के नाम पर प्रधान से 1.75 लाख रुपये ऑनलाइन घूस लेने वाले दरोगा सुरेश चाहर के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। एडीजी कानपुर को 15 डिजिटल ट्रांजेक्शन के सबूत मिलने के बाद यह सख्त कार्रवाई हुई है।

Farrukhabad Bribe of 2.50 Lakh Demanded to Vacate Land Sub Inspector Arrested and FIR Registered
दरोगा सुरेश चाहर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में निसाई गांव में ग्रामसभा की जमीन खाली कराने के एवज में ग्राम प्रधान से मोहम्मदाबाद थाने के दरोगा ने बेटे के खाते में 1.75 हजार रुपये ले लिए। पीड़िता ने सोमवार को कानपुर में एडीजी से मुलाकात कर शिकायत की थी। कहा कि 75 हजार रुपये नकद भी लिए गए। एडीजी को 15 बार में दिए गए ऑनलाइन रुपये के स्क्रीन शॉट भी दिए। इस पर पुलिस फतेहगढ़ कोतवाली में दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार की प्राथमिकी दर्ज की है।

Trending Videos

पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी गिरफ्तार की पुष्टि नहीं की है। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव निसाई की प्रधान गीता देवी सोमवार को कानपुर में एडीजी आलोक कुमार सिंह से मिलीं। उन्होंने एक शिकायती पत्र और कोतवाली के दरोगा सुरेश चाहर के पुत्र पंकज चाहर के खाते में 15 बार में ऑनलाइन भेजे गए 1.75 लाख रुपये के स्क्रीन शॉट भी सौंपे। इसमें कहा कि ग्रामसभा की जमीन पर दबंगों का कब्जा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार में 1.75 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए
इसकी डीएम, एडीएम व सीओ को 12 जनवरी 2025 और 14 मई 2025 को शिकायत की। अफसरों ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। आरोप लगाया कि जब उन्होंने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला ले जाने की बात कही। इसके बाद अलावा हल्का इंचार्ज सुरेश चाहर ने अपने बेटे के खाते में कई बार में 1.75 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए। आरोप लगाया कि यह कृत्य विरोधियों से मिलकर किया गया।





ग्राम प्रधान महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री के दरबार में जाएंगी
इससे प्रशासन की निष्पक्षता की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की। प्रधान के पति सतेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री के दरबार में जाएंगी। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आगरा के थाना मलपुरा के गांव लाड़म निवासी दरोगा सुरेश चाहर के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed