सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Satyam Murder If he had asked for a loan he should have told me I would have reprimanded my son

सत्यम हत्याकांड: 'उधार मांगे थे तो बताता, मैं बेटे को डांट देता', पिता बोले- अब जी कर क्या करेंगे?, पढ़ें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 24 Mar 2026 05:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur Dehat News: सिकंदरा में 500 रुपये के विवाद में मारे गए सत्यम के पिता ने कहा कि मामूली बात पर दोस्त ने उनके बुढ़ापे का सहारा छीन लिया। घटना के बाद शादी का जश्न मातम में बदल गया और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रस्में पूरी की गईं।

Kanpur Dehat Satyam Murder If he had asked for a loan he should have told me I would have reprimanded my son
सत्यम की फाइल फोटो और उसके पिता छविराम से जानकारी लेते थानाध्यक्ष - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में सत्यम की हत्या के बाद उसके परिजन बदहवास हैं। पिता बोले कि किशोर को भी वह अपने बेटे की तरह ही मानते था। बेटे से विवाद हुआ था, तो उसे बताते वह डांटते लेकिन छोटी सी बात पर उसके जिगर के टुकड़े की हत्या कर दी। अब वह जीकर क्या करेगें। अमराहट थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी छविराम ने बताया कि वह खेती-किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

Trending Videos

गांव के अशोक उर्फ महात्मा की भतीजी की शादी में वह बेटे सत्यम व परिजन के साथ शामिल होने गए थे। वहां महज 500 रुपये के लेनदेन के विवाद में पास में ही रहने वाले किशोर ने चाकू मारकर बेटे की हत्या कर दी। वह दोनों आपस में बहुत में अच्छे मित्र थे। एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों ने साथ में ही हाईस्कूल की परीक्षा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुढ़ापे का सहारा छीन लिया
बताया कि यदि सत्यम उससे उधार दिए रुपये वापस मांगने को कह रहा था, तो किशोर उसे आकर बताता वह सत्यम को समझा देते तो वह कभी दोबारा रुपये न मांगता। बेटे की हत्या कर किशोर ने उसके बुढ़ापे का सहारा छीन लिया। इधर घटना के बाद सत्यम की मां मंजू देवी, बहन संगीता व निशा भी रो-रोकर बेहाल हैं। संगीता ने कहा कि शादी के जश्न में शामिल होने आए थे।

Kanpur Dehat Satyam Murder If he had asked for a loan he should have told me I would have reprimanded my son
सीएचसी में बदहवास बैठीं सत्यम की मां मंजू व परिजन - फोटो : amar ujala

गमगीन माहौल में शादी की रश्में शुरू करवाईं
यहां हुए विवाद ने उनके भाई को छीन कर जीवन भर का दर्द दे दिया। इधर घटना के बाद गेस्ट हाउस में सन्नाटा पसर गया। एक-एक करके ग्रामीण व व्यवहारी गेस्टहाउस से खिसक लिए। महज वर व वधू के परिजन व रिश्तेदारों ने गमगीन माहौल में शादी की रश्में शुरू करवाईं।

देर रात तक चलती रही छानबीन
अशोक उर्फ महात्मा ने बताया कि भतीजी खुशबू की शादी अकबरपुर निवासी रामदास के बेटे शशांक के साथ तय की थी। सोमवार को बरात के स्वागत से कुछ देर पहले ही घटना घटित हो गई। इससे खुशियों के बीच गम का मातम पसर गया। शांतिपूर्ण माहौल में शादी की रश्में पूरी करवाई जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर गेस्टहाउस में देर रात तक पुलिस की छानबीन चलती रही।

Kanpur Dehat Satyam Murder If he had asked for a loan he should have told me I would have reprimanded my son
सीएचसी परिसर में रोते- बिलखते सत्यम के परिजन - फोटो : amar ujala

ये था पूरा मामला
सिकंदरा कस्बा के एक गेस्टहाउस में शादी समारोह में शामिल होने आए दो दोस्तों में उधारी के 500 रुपये को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान उधारी मांगने पर किशोर ने अपने साथी के पेट में चाकू घोप कर हत्या कर दी। सिकंदरा के विमला गार्डन में सोमवार रात को अमराहट थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी स्व. राघवेंद्र की पुत्री खुशबू की शादी का कार्यक्रम चल रहा था।

गेस्टहाउस में मच गई अफरा-तफरी
लोग बरात के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए थे। रात करीब 9:30 बजे गांव के छविराम निषाद के बेटे सत्यम (15) का उसके गांव के किशोर से डीजे के पास 500 रुपये को लेकर विवाद हो गया। भरे गेस्टहाउस में रुपये मांगे जाने से नाराज किशोर ने सत्यम के पेट में चाकू घोप दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गेस्टहाउस में अफरा-तफरी मच गई।

Kanpur Dehat Satyam Murder If he had asked for a loan he should have told me I would have reprimanded my son
घटनास्थल के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

परिजन रो-रोकर बेहाल
गेस्टहाउस में मौजूद सत्यम के परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ घायल को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां डॉ. पवन कुमार ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की हत्या पर मां मंजू, पिता छविराम रो-रोकर बेहाल हैं। घटना की जानकारी पर सीओ सिकंदरा प्रिया सिंह, थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।

आरोपी किशोर को गेस्टहाउस के पास से हिरासत में लिया
पुलिस ने हत्या कर भाग रहे किशोर को गेस्टहाउस के पास से हिरासत में लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों किशोर जुगराज सिंह इंटर कॉलेज गुरदही खुर्द में कक्षा 10 के छात्र थे। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। शादी के दौरान रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। बरात के स्वागत के बीच हत्या हो जाने से शादी के खुशनुमा माहौल में सन्नाटा पसर गया।

Kanpur Dehat Satyam Murder If he had asked for a loan he should have told me I would have reprimanded my son
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सिकंदरा थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आपसी लेनदेन को लेकर किशोरों के बीच विवाद हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed