सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Out of control Bolero overturns into ditch 2 month old infant dies 10 injured including driver

Kanpur Accident: अनियंत्रित होकर खंती में पलटी बोलेरो; दो माह के मासूम की मौत, चालक समेत 10 गंभीर घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 24 Mar 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: घाटमपुर के भीतरगांव रोड पर एक बोलेरो पलटने से दो माह के मासूम की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। हादसा मोड़ पर वाहन के अनियंत्रित होकर खंती में गिरने के कारण हुआ है।

Kanpur Accident Out of control Bolero overturns into ditch 2 month old infant dies 10 injured including driver
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में फतेहपुर से घाटमपुर के किराव गांव आ रही एक बोलेरो रामसारी और भदेवना गांव के बीच मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खंती में पलट गई। इस भीषण हादसे में दो माह के मासूम बच्चे की जान चली गई, जबकि चालक सहित गाड़ी में सवार 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो की रफ्तार अधिक थी और मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी पलटते ही चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed