{"_id":"69c20ecaeb01b5e6510daaa2","slug":"farrukhabad-youths-throat-slit-while-sleeping-bloodsoaked-body-found-on-cot-family-said-no-enmity-with-anyone-2026-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: सोते समय युवक की गला रेतकर हत्या, चारपाई पर मिला लहूलुहान शव, परिजन बोले- किसी से रंजिश नहीं है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: सोते समय युवक की गला रेतकर हत्या, चारपाई पर मिला लहूलुहान शव, परिजन बोले- किसी से रंजिश नहीं है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 24 Mar 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार
Farrukhabad News: गैसिंगपुर में घर के बाहर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से संदिग्ध कपड़े बरामद किए हैं और हत्या की वजह तलाशने के लिए जांच शुरू कर दी है।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गैसिंगपुर निवासी लखन (35) सोमवार रात को घर के बाहर चबूतरे पर चारपाई पर सो रहा था। मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे तक जब वह नहीं उठा, तो परिजन उसे उठाने गए। उसकी रजाई हटा कर देखा, तो गर्दन के पास धारदार हथियार से वार किया गया था।
Trending Videos
उसकी मौत हो चुकी थी। आसपास खून के छींटे भी पड़े थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, तो करीब 20 मीटर दूर एक अंगोछा और एक चप्पल पड़ी मिली। परिजन ने किसी से रंजिश ना होने की बात कही है। हालांकि, हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजन भी कुछ बता नहीं सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉटलिंग प्लांट के बाहर ठेली लगता था लखन
बतायाजा रहा है कि लखन खेती करता था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी बहनों की शादी हो चुकी है। पिता भी गांव में रहकर खेती करते हैं। बड़े भाई विनोद का मकान अलग है। वह गैसिंगपुर स्थित बॉटलिंग प्लांट के बाहर ठेली लगता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।