{"_id":"69f656fd9b6d6a95f10e260c","slug":"census-duty-imposes-crisis-on-education-in-150-schools-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110106-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जनगणना में लगी ड्यूटी, 150 स्कूलों में पढ़ाई का छाया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जनगणना में लगी ड्यूटी, 150 स्कूलों में पढ़ाई का छाया संकट
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्टाफ की कमी से जूझ रहे परिषदीय स्कूलों में अधिकांश प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी लग जाने से 150 से अधिक स्कूलों पर बंद होने का संकट मंडरा रहा है। इनमें राजेपुर के 42, मोहम्मदाबाद के 42 और फर्रुखाबाद नगर के 22 अन्य विकास खंडों के स्कूल शामिल हैं। कमालगंज के तीन और कायमगंज के पांच स्कूल शिक्षक विहीन हैं। ऐसे हालात से छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित होना तय है।
सरकार प्राथमिक स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा देने पर अधिक जोर दे रही है। मगर परिषदीय स्कूल सालों से शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों की कमी से जूझ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि जिले के तमाम स्कूल शिक्षामित्र और एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। ऐसे समय में जनगणना के प्रथम चरण में शुरू होने वाली मकान की गणना में शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई। फर्रुखाबाद नगर में परिषदीय 44 स्कूल हैं। इनमें से 22 स्कूलों के सभी स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। तीन प्राथमिक और 11 जूनियर स्कूल ऐसे हैं, जिनमें एक-एक शिक्षक की तैनाती है। ऐसे ही राजेपुर में जनगणना ड्यूटी की वजह से 42 स्कूल बंद हो सकते हैं। इनमें एक जूनियर और दो प्राइमरी स्कूल में तैनात एक-एक शिक्षक को भी लगा दिया गया है।
मोहम्मदाबाद ब्लॉक में 42 स्कूलों में यदि वैकल्पिक व्यवस्था न की गई तो बंद होना तय हैं। यहां मोहम्मदाबाद नगर पंचायत के अलावा खिमसेपुर और संकिसा बसंतपुर नगर पंचायतों के शिक्षकों को नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी लगाया गया है। कायमगंज नगर में 10 स्कूल हैं। इनमें चार जूनियर हाईस्कूल और छह प्राइमरी हैं। चार स्कूलों को सिर्फ शिक्षामित्र संचालित कर रहे हैं, जबकि एक स्कूल में मात्र एक शिक्षक ही है। इन स्कूलों का शिक्षण कार्य भी प्रभावित रहेगा। इसके अलावा शमसाबाद, बढ़पुर, कमालगंज ब्लॉक के कई स्कूलों का बंद होना तय है।
कायमगंज में एक लिपिक के पास छह स्कूलों का चार्ज
बेसिक शिक्षा की हालत कितनी बदतर है, इसका इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। कायमगंज खंड शिक्षा अधिकारी दफ्तर में तैनात लिपिक संजय मिश्रा के पास छह स्कूलों का चार्ज है। इनमें चार जूनियर और दो प्राइमरी हैं। इन स्कूलों में सिर्फ शिक्षामित्रों की तैनाती होने की वजह से लिपिक को चार्ज दिया गया है।
बीएसए को दे चुके पत्र, शिक्षण कार्य होगा प्रभावित: भूपेश
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश प्रकाश पाठक ने कहा कि जनगणना में प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक भी लगाए गए हैं, जो गलत है। इससे जिले के 150 से अधिक स्कूलों का बंद होना तय है। उन्होंने बीएसए से स्कूल में तैनाती के हिसाब से 50 फीसदी ड्यूटी लगाने का पत्र दिया था। इस संबंध में जिलाधिकारी को भी अवगत करवाया जा चुका है। बच्चों का शिक्षण कार्य को ध्यान में रखकर कारगर कदम उठाया जाना चाहिए।
जनगणना राष्ट्रीय कार्य, बंद हो रहे स्कूलों को मिले राहत
बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि जनगणना राष्ट्रीय कार्य है। लिहाजा उसका सही से होना जरूरी है। फिर भी उनकी मंशा है कि ऐसा न हो कि स्कूल बंद हो जाएं। कई बीईओ ने ड्यूटी लगने से स्कूल बंद होने की सूचना दी है। प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक की ड्यूटी लगने से स्कूल चलो रैली, एमडीएम, नए पंजीकरण जैसे कई कार्य बंद हो जाएंगे। इस संबंध में वह पत्र लिखकर जिलाधिकारी को अवगत करवा चुके हैं। दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा।
Trending Videos