{"_id":"69f7a0b94702bf2555016600","slug":"dispute-between-doctor-and-anm-in-phc-scuffle-farrukhabad-news-c-222-1-frk1004-141564-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पीएचसी में डॉक्टर और एएनएम के बीच विवाद, हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पीएचसी में डॉक्टर और एएनएम के बीच विवाद, हाथापाई
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 04 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो-27 अस्पताल में एएनएम डाक्टर से होती नोकझोंक। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
अमृतपुर। ब्लॉक राजेपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरह में रविवार को एक महिला डॉक्टर और एएनएम के बीच तीखा विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। घटना के बाद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ चौकी सरह में तहरीर दी है।
यह घटना मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के दौरान हुई, जब महिला डॉक्टर अस्पताल में मौजूद थीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लेबर रूम में एक एएनएम की तैनाती है। विवाद तब शुरू हुआ जब एएनएम ने स्टाफ नर्स से नियमित रूप से अस्पताल आने और सहयोग करने की बात कही। उन्होंने खुद के गर्भवती होने का हवाला देते हुए स्टाफ नर्स से सहयोग की अपेक्षा जताई थी। इसी बात को लेकर स्टाफ नर्स और एएनएम के बीच कहासुनी शुरू हो गई। तभी एएनएम का पति भी बीच में बोलने लगा। इस पर महिला डॉक्टर ने एएनएम से कहा कि उसके पति का किसी भी मामले में दखल सही नहीं है। इससे एएनएम और महिला डॉक्टर के बीच बात बढ़ गई और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
हाथापाई के बाद महिला डॉक्टर ने एएनएम पर प्रसव के नाम पर वसूली करने का गंभीर आरोप लगाया। वहीं, एएनएम ने डॉक्टर और स्टाफ नर्स पर अस्पताल नियमित रूप से न आने का आरोप लगाया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनींद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos