सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   English liquor shop salesman attacked in Awas Vikas, serious

Farrukhabad News: आवास विकास में अंग्रेजी शराब दुकान के सेल्समैन पर हमला, गंभीर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
English liquor shop salesman attacked in Awas Vikas, serious
फोटो-44, आवास विकास में अंग्रेजी शराब दुकान पर मारपीट के बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती सेल्समैन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाने से चंद दूरी पर आवास विकास अंग्रेजी शराब की दुकान पर रविवार देर रात रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में सेल्समैन पर हमला बोल दिया गया। दबंगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। बचाने में उन्नाव निवासी ठेका मालिक के भी चोटें आईं। सेल्समैन को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है।

आवास विकास में उन्नाव के शुभम जायसवाल की पत्नी प्रीती जायसवाल के नाम अंग्रेजी शराब की दुकान है। रविवार रात करीब नौ बजे कुछ युवा दुकान पर पहुंचे। उन्होंने उन्नाव निवासी दुकान मैनेजर दीपक कुमार से सेल्समैन को तुरंत हटाने की मांग की। मैनेजर ने सोमवार सुबह हटाने का आश्वासन दिया। युवकों का आरोप था कि रात 10 बजे के बाद शराब लेने पर प्रिंट रेट से अधिक रुपये वसूलता है। कुछ ही देर में बात बढ़ी, तो दबंग युवकों ने सेल्समेैन को पकड़ कर बाहर खींच लिया। इसके बाद उसकी घूंसों, थप्पड़ से जमकर मारपीट की। बीचबचाव करने में शुभम जायसवाल के चेहरे पर भी चोटें आईं। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गए। दुकान के कर्मचारियों ने घायल सेल्समैन नवाबगंज कस्बा निवासी राहुल कुमार (32) को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। उसमें आरोपी हमला करते दिख रहे हैं। मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि कैश की जानकारी करेंगे। हमलावरों की संख्या 20 के करीब थी। मारपीट में हो सकता है कि कुछ कैश भी गायब हो। आरोपियों के खिलाफ तहरीर देंगे। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे। हमलावरों की पहचान की जा रही है।

फोटो-44, आवास विकास में अंग्रेजी शराब दुकान पर मारपीट के बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती सेल्समैन

फोटो-44, आवास विकास में अंग्रेजी शराब दुकान पर मारपीट के बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती सेल्समैन

फोटो-44, आवास विकास में अंग्रेजी शराब दुकान पर मारपीट के बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती सेल्समैन

फोटो-44, आवास विकास में अंग्रेजी शराब दुकान पर मारपीट के बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती सेल्समैन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed