फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Father, son, and daughter on a motorcycle killed in collision with a pickup truck.

Farrukhabad News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र और बेटी की मौत

Sat, 11 Jul 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 11 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Father, son, and daughter on a motorcycle killed in collision with a pickup truck.
फोटो-29 सुनील। फाइल फोटो
कंपिल (फर्रुखाबाद)। पत्नी को लेने बेटे और बेटी के साथ ससुराल जा रहे बाइक सवार को शुक्रवार दोपहर अटैना घाट पुल के पास पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, बेटी घायल हो गई। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। बीस कदम की दूरी पर पिकेट पर तैनात होमगार्ड मौके पर नहीं गए। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने दर्द से तड़प रही बालिका को एंबुलेंस से कायमगंज सीएचसी भेजा। देर रात हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया, वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एटा थाना जैथरा के गांव कुंवरपुर निवासी सुनील बुधवार को घर में विवाद होने पर गुस्से में पत्नी पिंकी को उसके मायके बदायूं के थाना उसैत के गांव अटैना छोड़ गए थे। शुक्रवार को वह बेटे विनय (13) व बेटी सौम्या (10) के साथ बाइक से पत्नी को लेने ससुराल जा रहे थे। अटैना स्थित गंगा पुल के पास पहुंचने पर पिकअप ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक से उछल कर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान सुनील व विनय के ऊपर से पिकअप का पहिया निकल गया। इससे सुनील व विनय की मौके पर ही मौत हो गई वहीं सौम्या गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलने पर सास रामरती व पत्नी पिंकी सहित अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। वहां घटनास्थल पर तड़प रही सौम्या को नानी ने गोद में उठा लिया। दुर्घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर लोगों में आक्रोश रहा। इसके बाद 108 एंबुलेंस बुलाकर घायल बच्ची को सीएचसी कायमगंज भेजा गया। देर रात लोहिया अस्पताल ले जाते समय सौम्या ने भी दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस पहुंची थी। पिकअप का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फोटो-29 सुनील। फाइल फोटो

फोटो-29 सुनील। फाइल फोटो

फोटो-29 सुनील। फाइल फोटो

फोटो-29 सुनील। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed