फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dispute among farmers at the maize procurement center

Farrukhabad News: मक्का खरीद केंद्र पर किसानों में विवाद

Sat, 11 Jul 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dispute among farmers at the maize procurement center
कायमगंज। मंडी समिति स्थित सरकारी मक्का खरीद केंद्र पर शुक्रवार को किसानों के दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद पहले अंगूठा लगाने की बात को लेकर हुआ। मामला कोतवाली तक पहुंचा, जहां पुलिस के सख्त रुख के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

खरीद केंद्र पर पिछले दो दिन से बारदाना की कमी के कारण मक्का की तौल बंद है। इस दौरान पहले से खरीदी गई मक्का के किसानों से अभिलेखों पर अंगूठे लगवाए जा रहे थे। मक्का लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कई दिनों से इंतजार कर रहे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों को मक्का भीगने का डर है। नमी बढ़ने से उपज रिजेक्ट होने की चिंता भी सता रही है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि वे कई दिनों से खरीद केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। कभी बारदाना की कमी तो कभी अन्य कारण बताकर खरीद टाल दी जाती है। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का किराया भी लगातार बढ़ रहा है। केंद्र प्रभारी विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि बारदाना उपलब्ध होते ही तौल फिर शुरू कर दी जाएगी। अब तक केंद्र पर 100 किसानों से 3,500 क्विंटल मक्का की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed