फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Elderly man drowns in Sotanala while grazing livestock

Farrukhabad News: जानवर चराने गए वृद्ध की सोतानाला में डूबकर मौत

Sat, 11 Jul 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Elderly man drowns in Sotanala while grazing livestock
अमृतपुर। गांव नगला खुशहाली निवासी बेचेलाल यादव की सोतानाला में डूबने से मौत हो गई। वह शुक्रवार दोपहर जानवर चराने घर से निकले थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खेतों में उनके जानवरों को घूमते देखा। बेचेलाल कहीं नहीं दिखे तो परिजनों को सूचना दी गई। खोजबीन के दौरान सोतानाला में उनका शव मिला। ग्रामीणों ने शव को नाले से बाहर निकाला। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने बेचेलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भिजवाया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों को आशंका है कि पैर फिसलने से बेचेलाल नाले में गिर गए। थानाध्यक्ष दर्शन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बेचेलाल अपने पीछे पत्नी रजनी, पांच पुत्र मनोज कुमार, अनुज कुमार, सनोज कुमार, आसिंदर, दिलखुश और चार पुत्रियां छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed