सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FIR lodged against Bhusamandi's landlord and gas distributor

Farrukhabad News: भूसामंडी के मकान मालिक व गैस वितरक पर प्राथमिकी दर्ज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Bhusamandi's landlord and gas distributor
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक की टीम ने दो दिन मंथन के बाद आखिरकार एक मई को मकान में अवैध रूप से बंद मिले 21 गैस सिलिंडरों के मामले में प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। इसमें भूसामंडी निवासी मकान मालिक मूलचंद्र व एचपी के हॉकर जमील को नामजद किया गया है।
Trending Videos

खाद्य अधिकारी बढ़पुर और नगर क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक ने टीम के साथ एक मई फतेहगढ़ के मोहल्ला भूसामंडी में एचपी गैस एजेंसी फतेहगढ़ के शोरूम के पास मूलचंद्र यादव के मकान में छापा मारकर आठ व्यवसायिक, नौ घरेलू और चार छोटू व्यवसायिक कुल 21 सिलिंडर बरामद किए थे। इस मामले में जिम्मेदारों ने दो दिन तक मंथन किया। इसके बाद रविवार को डीएम के आदेश पर सिलिंडरों की अवैध रूप से भंडारण कर खरीद फरोख्त करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई। मकान मालिक मूलचंद्र और हॉकर जमील को द्रवित पेट्रोलियम गैस विनियमन एवं वितरण आदेश-2000 की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि अवैध रूप से खरीद बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed