{"_id":"69b9b3ed74b926f43a0968c0","slug":"four-month-old-theft-solved-two-arrested-including-one-with-a-reward-of-25000-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-139022-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चार माह पुरानी चोरी का खुलासा, 25 हजार के इनामी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चार माह पुरानी चोरी का खुलासा, 25 हजार के इनामी समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-17 कोतवाली में गिरफ्तार आरोपियों के साथ खड़े इंस्पेक्टर एमएम चतुर्वेदी। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली पुलिस ने गांव कलाखेल में चार माह पूर्व बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा मंगलवार को दिया। मामले में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस ने चोरी के जेवर व नकदी बरामद की है।
सोमवार रात प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर क्राइम सुरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ अहमदगंज सड़क स्थित बूढ़ी गंगा पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। रोकने पर दोनों भागने लगे। घेराबंदी कर दोनों को पकड़ गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सुनील निवासी हुल्लापुर थाना अल्लाहगंज जनपद शाहजहांपुर और जयप्रकाश निवासी उस्माननगर थाना सिकंदरपुर वैश्य जनपद कासगंज बताए। आरोपियों ने बताया कि 16 नवंबर को उन्होंने साथी कमलेश के साथ मिलकर कलाखेल निवासी शन्दू खां के बंद मकान में चोरी की थी। रात में तीनों बाइक से पहुंचे और बाइक दूर खड़ी कर पैदल घर तक गए।
सुनील व कमलेश घर के अंदर घुसे जबकि जयप्रकाश बाहर निगरानी करता रहा। इसी दौरान शन्दू का भाई फहमी वहां पहुंच गया, जिसे जयप्रकाश ने तमंचे के बल पर डरा दिया। आरोपी जेवर, 35 हजार रुपये और एक सिंगल बैरल बंदूक चोरी कर ले गए थे। आरोपियों ने बताया कि वे मऊ रशीदाबाद में एक दावत में आए थे। दिन में मकान पर ताला लगा देख चोरी की योजना बनाई थी। इसके बाद रात में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सुनील के पास से पीली धातु के कंगन व 1300 रुपये तथा जयप्रकाश के पास से एक हार व 1100 रुपये बरामद किए हैं। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सुनील शातिर है। उसके खिलाफ फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर व हरदोई में 26 मुकदमे दर्ज हैं। शमसाबाद थाना पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी कमलेश की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
दूसरे दिन दरवाजे पर रख गए थे बंदूक
चोरी गई लाइसेंसी बंदूक बरामद नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी करीब चार घंटे तक केले के बाग में छिपे रहे और भागते समय दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। बाद में बंदूक को पहले बाग में छिपाया और अगले दिन शन्दू खां के घर के दरवाजे पर रखकर भाग गए थे।
Trending Videos