सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Force from all four police stations and police lines of the city was deployed at the incident site.

Farrukhabad News: घटनास्थल पर शहर के चारों थानाें व पुलिस लाइन का लगा फोर्स

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Force from all four police stations and police lines of the city was deployed at the incident site.
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी पूर्व विधायक के घर हुए भीषण विस्फोट के बाद शहर के चारों थानों का फोर्स बुलाकर घटनास्थल पर लगा दिया गया। इसके अलावा पुलिस लाइन का भी फोर्स लगाया गया।
Trending Videos


मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में हुए भीषण विस्फोट से पूरा भवन क्षतिग्रस्त होने के साथ आसपास के भवन भी हिल गए। माहौल का देखते हुए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के आदेश पर सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। घटनास्थल पर शहर कोतवाली के अलावा थाना कादरीगेट, थाना मऊदरवाजा और कोतवाली फतेहगढ़ से फोर्स बुलाकर तैनात कर दिया गया। इसके अलावा पुलिस लाइन से भी फोर्स बुलाकर लगाया गया। फिलहाल विस्फोट कैसे हुआ, इस रहस्य से अभी पर्दा नहीं उठा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed