सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga swells, causing ghats to shrink; rising water levels spark concern

Farrukhabad News: गंगा चढ़ी तो सिमटने लगे घाट, बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ganga swells, causing ghats to shrink; rising water levels spark concern
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मानसून की आहट के साथ गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसका असर पांचाल घाट पर साफ दिखाई देने लगा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा का पानी करीब दो फीट बढ़ गया है। इससे पांचाल घाट के 20 से अधिक अस्थायी घाट पानी की जद में आ गए हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगापुत्रों ने अपने घाटों को पीछे खिसकाने और सुरक्षित स्थानों पर नई व्यवस्था करना शुरू कर दिया है।

शनिवार को गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच घाटों पर हलचल तेज रही। पंडा मनोज कुमार, ऋषिकेश, अंकित, बागीश, विनोद और कृष्ण वल्लभ समेत कई गंगापुत्र अपने घाटों से सामान समेटने में जुटे रहे। उनका कहना है कि मानसून के दौरान हर वर्ष जलस्तर बढ़ता है लेकिन इस बार शुरुआती दौर में ही पानी तेजी से चढ़ रहा है। पांचाल घाट पर पंडा समिति के अध्यक्ष मनोज के नेतृत्व में ट्रैक्टरों की मदद से घाटों का समतलीकरण कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं को स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों में परेशानी से बचाने के लिए गंगापुत्र घाटों को सुरक्षित स्थानों पर व्यवस्थित करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दुर्ण कुमार ने बताया कि पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश का प्रभाव गंगा में दिखाई दे रहा है। आगामी दिनों में जलस्तर और बढ़ सकता है। उन्होंने घाट संचालकों और गंगापुत्रों से सावधानी बरतने तथा सुरक्षित स्थानों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed