सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Goods worth lakhs destroyed in fire in four houses, nine cattle died

Farrukhabad News: चार घरों में आग से लाखों का सामान जला, नौ मवेशी मरे

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 30 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs destroyed in fire in four houses, nine cattle died
विज्ञापन
संकिसा। गांव श्योगनपुर में बुधवार शाम को चार घरों में आग लग गई। इससे लाखों रुपये के घरेलू सामान जल गया। इसके साथ ही नौ मवेशी झुलसकर मर गए। दमकल ने आग बुझाई।
Trending Videos

थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव श्योगनपुर में बुधवार शाम चार बजे पहले सुनील कुमार यादव के छप्पर में लगी, वहां बंधी तीन भैंस और एक गाय जल गईं। करीब पांच लाख रुपये का घरेलू सामान भी जल गया। लपटें पड़ोसी राजकुमार के छप्पर तक पहुंचीं, उसके पांच मवेशी जलकर मर गए। करीब चार लाख रुपये की क्षति हुई। हवा के झोंकों से लपटें विनोद कुमार और अनिल कुमार के टिन शेड तक पहुंचीं, यहां रखा भूसा, चारपाई, इंजन, चारा मशीन, खाद की बोरियां, गेहूं और परचून का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने जनरेटर से सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पूरी तरह बुझाई। एसडीएम सदर व लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed