सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   He mortgaged his wife's jewellery and gave Rs 15,000 to the law officer.

Farrukhabad News: पत्नी के जेवर गिरवी रख कानूनगो को दिए 15 हजार रुपये

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
He mortgaged his wife's jewellery and gave Rs 15,000 to the law officer.
विज्ञापन
नवाबगंज। आलू की फसल में बर्बाद हो चुके किसान सर्वेश शाक्य के पास कानूनगो को देने के लिए 30 रुपये नहीं थे। इस पर उसने एक सराफ के पास अपनी पत्नी के जेवर 80 हजार रुपये में गिरवी रख दिए। उसमें से ही उसने 15 हजार रुपये कानूनगो को दिए थे।
Trending Videos

सर्वेश का कहना है कि उसके पास रुपये नहीं थे पर राजस्व विभाग के भ्रष्टाचार से वह परेशान था। इसके चलते उसने कानूनगो को पकड़वाने की ठान ली थी। छह दिन पूर्व उसने कानपुर स्थित एंटी करप्शन थाने पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद उसने कानून को रुपये देने की व्यवस्था करनी शुरू की। पर कहीं से रुपये की जब व्यवस्था नहीं हो सकी तब उसने अपनी पत्नी के जेवर एक सराफ के पास गिरवी रख दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी करप्शन थाना कानपुर के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन राय ने उसे 30 अप्रैल को कार्रवाई करने की बात कही थी। इसके चलते बृहस्पतिवार सुबह प्रभारी निरीक्षक अपनी 12 सदस्यीय टीम के फर्रुखाबाद शहर पहुंच गए थे। इसके बाद टीम ने नोट में रंग लगाने के साथ कानूनगो को पकड़ने के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed