सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Health Fair: Cough and fever patients increase due to change in weather

आरोग्य मेला : मौसम बदलने से खांसी-बुखार के बढ़े मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 23 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Health Fair: Cough and fever patients increase due to change in weather
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुए। इसमें मौसम बदलने से खांसी-बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। हालांकि मरीजों को कफ सिरप नहीं मिल सका। इससे मरीजों को टैबलेट देकर काम चलाया गया। जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 1095 मरीज देखे गए।
Trending Videos

जनपद में शहर के छह व ग्रामीण क्षेत्र के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेला लगा। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते इन दिनों लोग खांसी, जुकाम, बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इससे आरोग्य मेले में खांसी-बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। नगरीय पीएचसी नवदिया में डॉ.सचिन कटियार मरीज देखते मिले। फार्मासिस्ट दवाई दे रहे थे। बताया गया कि कफ सिरप वापस ले लिए गए। इससे मरीजों को खांसी की दवाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतपुर पीएचसी में डॉ.गौरव वर्मा ने 152 मरीज देखे। इसमें सर्वाधिक मरीज खांसी व बुखार के थे। इससे बुखार के 16 मरीजों की मलेरिया, 13 की टाइफाइड, दो की डेंगू व आठ मरीजों की बलगम की जांच की गई। हालांकि जांच रिपोर्ट सभी की निगेटिव आई। किसी भी मरीज को खांसी का सिरप नहीं दिया गया। डॉ.गौरव वर्मा ने बताया कि एक बैच का सिरप संदिग्ध होने से सावधानी के तौर पर मरीजों को खांसी का सिरप नहीं दिया। सभी मरीजों को खांसी की दवाई दी गई है। दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed