सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Video of constable demanding money over phone goes viral

Farrukhabad News: फोन पर रुपये मांगते सिपाही का वीडियो वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 23 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Video of constable demanding money over phone goes viral
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजेपुर थाने में तैनात एक सिपाही का फोन पर रुपये मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही खेत की मेड़ पर बैठा किसी व्यक्ति से फोन पर बात कर रहा है।
Trending Videos


वह फोन पर गाली देकर सामने वाले व्यक्ति से रुपये तैयार करने को कह रहा है। दूसरी ओर से भी आवाज आती है कि रुपये तैयार हो गए हैं। वायरल वीडियो में वर्दी पहने सिपाही के पास पानी की बोतल और एक कागज पर नमक मसाला रखा दिख रहा है। सिपाही ऐसे हिल रहा है जैसे नशे में हो। उसके पास एक अन्य व्यक्ति का भी आधा शरीर दिख रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इस मामले में राजेपुर थाने के निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि संबंधित सिपाही नशे का लती है। वायरल वीडियो देखा है। उसी के अनुसार वह सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर एसपी को रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed