{"_id":"6a21ce5ec3e498a1710935da","slug":"illegal-colonizers-move-towards-villages-officials-silent-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-143196-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अवैध कॉलोनाइजरों का गांवों की ओर बढ़ा रुख, अधिकारी मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अवैध कॉलोनाइजरों का गांवों की ओर बढ़ा रुख, अधिकारी मौन
विज्ञापन
फोटो-16 कमालगंज क्षेत्र में बघार के पास हो रही प्लाटिंग। संवाद
- फोटो : आजाद राइनी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर से निकलकर अवैध कॉलोनाइजर गांव की ओर रुख कर गए हैं। सभी प्रमुख मार्गों के किनारे बिना लेआउट पास कराए तेजी से प्लॉटिंग हो रही है। साथ ही कस्बों के साथ ग्रामीण क्षेत्र में व्यावसायिक भवन भी बन रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मौन है। पिछले दो वर्ष में जिला पंचायत से महज 37 व्यावसायिक भवनों के नक्शे पास हुए हैं। एक भी कॉलोनी का लेआउट पास नहीं किया गया है।
शहर के विनियमित क्षेत्र को छोड़कर शेष ग्रामीण क्षेत्र की भूमि जिला पंचायत के अधिकार क्षेत्र में आती है। 300 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल में भवन निर्माण के लिए जिला पंचायत से नक्शा पास कराने के आदेश हैं। शासन से यह आदेश वर्ष 2024 से लागू कर दिया गया। इससे ग्रामीण क्षेत्र में वाणिज्यिक भवन व आबादी सुव्यवस्थित हो सके। पहले वर्ष प्रचार-प्रसार न होने से मात्र नौ भवनों के ही नक्शे पास किए गए। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 24 भवनों के नक्शे पास कराए कराए, जबकि इस वर्ष के दो माह में चार नक्शे ही पास हो सके।
जनपद में कस्बा कमालगंज, मोहम्मदाबाद, कायमगंज, शमसाबाद आदि क्षेत्रों में कृषि भूमि पर धड़ल्ले से अवैध प्लॉटिंग कर भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। जबकि वाणिज्यिक सभी भवनों का निर्माण बिना नक्शा पास कराए नहीं कराया जा सकता है। हालांकि 300 वर्ग मीटर से कम क्षेत्रफल वाले आवासीय भवनों के निर्माण में कोई प्रतिबंध नहीं है। जिला पंचायत से प्रभावी कार्रवाई के बजाय भूस्वामी को नोटिस थमाकर अधिकारी पल्ला झाड़ते दिख रहे हैं। इससे बिना ले-आउट पास कराए हो रही प्लॉटिंग से अवैध कॉलोनियां लगातार बसती जा रही हैं।
विज्ञापन
बघार पर हो रही प्लॉटिंग
कमालगंज क्षेत्र में भोजपुर स्थित बघार नाला के आसपास बागों में इन दिनों तेजी से प्लॉटिंग हो रही है। कमालगंज-जहानगंज सड़क पर ककरैया, मिर्जानगला के पास भी कॉलोनी विकसित हो रही है। इसी तरह मोहम्मदाबाद क्षेत्र में गैसिंगपुर, मरहास कन्हैया व खिसमेपुर के पास प्लॉटिंग का कारोबार तेजी पकड़े हैं। कायमगंज में भी प्रमुख मार्गों के आसपास प्लॉटिंग हो रही है। राजेपुर व अमृतपुर में भी खेतों में बिना लेआउट पास हुए ही कॉलोनी विकसित हो रही हैं।
बन रहे स्कूल, कॉलेज, नर्सिंग होम व गेस्टहाउस
बिना नक्शा के कमालगंज क्षेत्र में जहानगंज सड़क पर ही तीन गेस्ट हाउस संचालित हो रहे हैं। यही हाल मोहम्मदाबाद क्षेत्र का है वहां तो ताजपुर सड़क पर व अन्य स्थानों पर स्कूल व नर्सिंगहोम का निर्माण कराया गया है। पर नक्शा किसी ने जिला पंचायत से पास नहीं कराया।
इनके खिलाफ की गई कार्रवाई
जिला पंचायत कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दो वर्ष में छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें बिना नक्शा स्कूल भवन निर्माण में नगला पूरन निवासी रजनीश कुमार, मोहम्मदाबाद में बालाजी कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराने में ज्ञानेंद्र सिंह के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में वाद दायर किया गया। वहीं बेवर सड़क स्थित वाहिदपुर में अवैध प्लॉटिंग करने में कन्नौज निवासी प्रदीप गुप्ता, कमालगंज क्षेत्र में बघार नाले के निकट प्लॉटिंग करने में लोहाई सड़क निवासी राघव अग्रवाल, हुसैनगंज निवासी जसवंत राजपूत, खाटूश्याम प्लॉटिंग करने में प्रेमलता बरतरिया के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में वाद दायर किए गए हैं। इन लोगों को कृषि भूमि का भूउपयोग भी परिवर्तित नहीं कराया।
वर्जन
अवैध प्लॉटिंग व भवनों के नक्शे पास कराने की कार्रवाई धीरे प्रभावी होगी। अवैध प्लॉटिंग व अवैध निर्माण के मामले में जिला पंचायत से लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस के बाद कुछ लोगों ने भूखंड का लेआउट भी कराया और नक्शा भी बनवाया। कई नोटिस के बाद जवाब न मिलने पर वाद भी दायर कराए गए। आगे और सख्ती की जाएगी। -अनिल कुमार शुक्ला, अभियंता जिला पंचायत

Trending Videos