{"_id":"6a21cc3c5878bc53570dd337","slug":"infant-dies-after-being-hit-by-pickup-while-backing-up-farrukhabad-news-c-222-1-frk1011-143175-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बैक करते समय पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बैक करते समय पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत
विज्ञापन
फोटो-3 राघव। फाइल फोटो
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवाबगंज। गांव नगला चंदन में बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। दूध लदी पिकअप की चपेट में आने से दो वर्षीय राघव उर्फ रियांश की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पीट दिया।
राघव अपनी मां शिवानी के साथ अपने नाना हरेंद्र यादव के घर आया था। शिवानी मैनपुरी के गांव साठिया से एक सप्ताह पूर्व मायके आई थी। बृहस्पतिवार सुबह राघव उर्फ रियांश अपने नाना की गोद में खेल रहा था। हरेंद्र का भाई देवेंद्र गांव में दूध डेयरी चलाता है। गांव धूरीहार निवासी चालक चरण सिंह दूध लेने आया था। पिकअप बैक करते समय राघव नाना की गोद से उतरकर सड़क पर आ गया। चालक उसे देख नहीं पाया और पिकअप के पिछले पहिए से दबकर उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक चरण सिंह को पीटा। कुछ लोगों ने उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी। बवना चौकी इंचार्ज अभिलाख सिंह मौके पर पहुंचे और चालक को हिरासत में लिया। गांव वालों ने पिकअप को मौके से हटाने का विरोध किया। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाने के बाद पुलिस पिकअप को थाने ला सकी। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos