{"_id":"6a383345e12f7597610785c4","slug":"investigation-stalled-for-three-days-despite-dms-order-farmers-union-laid-siege-to-kampil-police-station-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-144130-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डीएम के आदेश पर भी तीन दिन लटकी जांच, किसान यूनियन ने घेरा कंपिल थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डीएम के आदेश पर भी तीन दिन लटकी जांच, किसान यूनियन ने घेरा कंपिल थाना
विज्ञापन
फोटो-42, थाने में मौजूद किसान यूनियन के नेता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंपिल। विगत 6 जून को हुए विवाद में घायल महिला के दोबारा चिकित्सकीय परीक्षण में देरी को लेकर रविवार को ऑल इंडिया किसान यूनियन का आक्रोश फूट पड़ा। जिलाध्यक्ष कमलेश राजपूत के नेतृत्व में किसानों ने कंपिल थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक चले विरोध के बाद पुलिस को कार्रवाई के लिए कदम उठाने पड़े।
थाना क्षेत्र के गांव आजमनगर निवासी अनीता देवी जमीन विवाद के दौरान हुए संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। पीड़ित पक्ष ने अनीता के गोली लगने का दावा किया था, लेकिन प्रारंभिक मेडिकल परीक्षण में इसकी पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। जिससे परिवार संतुष्ट नहीं था।
पीड़िता के पुत्र करन सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड गठित कर दोबारा परीक्षण कराने के आदेश दिए थे। आदेश की प्रति थाने को मिलने के बावजूद पुलिस ने तीन दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की और परिवार को आदेश न आने की बात कहकर टालती रही। इससे नाराज किसान यूनियन कार्यकर्ता रविवार को थाने पहुंच गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध के बाद थाना प्रभारी ने दो पुलिसकर्मियों को पीड़िता के साथ भेजने के निर्देश दिए, लेकिन रविवार होने के कारण मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका। अब सोमवार को जांच कराई जाएगी।