सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kamalganj police station in-charge inspector who demanded bean seeds was removed.

Farrukhabad News: सेम के बीज मांगने वाले कमालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक हटे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Kamalganj police station in-charge inspector who demanded bean seeds was removed.
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मारपीट के मामले में कार्रवाई के नाम पर रिश्वत में पांच किलो सेम के बीज लेने का आरोप में घिरे कमालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक को एसपी ने हटा दिया है। उन्हें आयोग सेल भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर को थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
Trending Videos

27 फरवरी को मोहल्ला जंगबाज खान निवासी सीता देवी ने शेखपुर निवासी अभिषेक, राज, संजना व संतोषी के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र अनिकेत शेखपुर स्थित ससुराल आया था। वहां उसकी पत्नी से कहासुनी के बाद साले, सास व साली ने अनिकेत के साथ गाली-गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट की थी। इससे पुत्र घायल हो गया था। इसके बाद कादरीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला जंगबाज खां निवासी रवि कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह कमालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक पर रिश्वत में दस किलो सेम के बीज मांगने का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि उन्होंने मुकदमे में कार्रवाई कराने के लिए पांच किलो सेम के बीज दिए थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक पांच किलो सेम के बीच और मांग रहे हैं। इस आरोप में घिरने के बाद मंगलवार को पुलिस ने राज गौतम को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया था। इस बीच रवि कुमार का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले की जांच सीओ अमृतपुर को दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आरती सिंह ने सीओ की जांच के बाद बुधवार रात इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय से कमालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक के पद से हटाकर आयोग सेल भेज दिया। जबकि पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर ललित कुमार को कमालगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed