{"_id":"69f5056d93728bfc910d25c9","slug":"kanungo-arrested-for-taking-bribe-suspended-sent-to-jail-along-with-his-associate-farrukhabad-news-c-12-1-knp1094-1509967-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रिश्वत लेते गिरफ्तार कानूनगो निलंबित, सहयोगी समेत जेल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रिश्वत लेते गिरफ्तार कानूनगो निलंबित, सहयोगी समेत जेल गया
विज्ञापन
फोटो-10 फतेहगढ़ कोतवाली में पुलिस गिरफ्त में खड़ा भ्रष्टाचार का आरोपी ऋषभ सक्सेना उर्फ पवन सक्स
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पैमाइश के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए कानूनगो व उसके सहयोगी को शुक्रवार का फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने एंटी करप्शन कानपुर न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। देर शाम कानूनगो विमल श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया। डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि पूरे मामले की विभागीय जांच भी कराई जाएगी।
तहसील सदर में तैनात जनपद फतेहपुर के थाना थरियांव क्षेत्र के गांव सनगांव निवासी राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) विमल कुमार श्रीवास्तव व उसके निजी सहयोगी कादरीगेट निवासी ऋषभ उर्फ पवन सक्सेना को नवाबगंज के गांव वीरपुर नादी निवासी किसान सर्वेश शाक्य से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के मोहल्ला बजरिया स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया था। कानूनगो ने उसके खेत की पैमाइश के लिए अपने निजी सहयोगी (दलाल) ऋषभ सक्सेना के माध्यम से 30 हजार रुपये मांगे थे।
बृहस्पतिवार शाम को उसके कानूनगो को उसके किराये के बजरिया स्थित मकान में पवन के साथ ही कानूनगो गो रुपये दिए थे। एंटी करप्शन टीम प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन राय ने देर रात दोनों आरोपियों को फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह फतेहगढ़ कोतवाली के उपनिरीक्षक वीर सिंह चार आरक्षियों के साथ दोनों आरोपियों को लेकर कानपुर गए।
वहां एंटी करप्शन न्यायालय में उन्हें पेश किया। वहां से कानूनगो विमल कुमार श्रीवास्तव व उसके सहयोगी शहर के मोहल्ला कादरीगेट निवासी ऋषभ सक्सेना को जेल भेज दिया गया। शहर के मोहल्ला बजरिया निवासी पीएन सक्सेना के मकान में कानूनगो किराए पर रह रहा था। उसका परिवार फतेहपुर के मोहल्ला उत्तरी शांतिनगर में रहता है। वह वर्ष 2023 में यहां फतेहपुर से यहां स्थानांतरित होकर आया था।
फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत जीरो अपराध संख्या पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी की विवेचना थाना एंटीकरप्शन कानपुर द्वारा की जायेगी। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos