फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lord Ram enthroned; coronation marked by devotion and jubilation

Farrukhabad News: सिंहासन पर विराजे श्रीराम, श्रद्धा व उल्लास के साथ राज्याभिषेक

Mon, 26 Oct 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram enthroned; coronation marked by devotion and jubilation
कमालगंज। रामलीला के 16वें दिन शनिवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य राज्याभिषेक का मंचन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। जिस रामराज्य की प्रतीक्षा सदियों से थी, वह दृश्य जीवंत होते ही रामलीला मैदान प्रभु श्री रामचंद्र के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन



भरत द्वारा खड़ाऊं रखकर राजकाज चलाने के त्याग का कालखंड पूर्ण हुआ और अपने वास्तविक स्वामी को पाकर अयोध्या का राजसिंहासन सुशोभित हो गया। लीला प्रसंग के अनुसार, कुलगुरु महर्षि वशिष्ठ ने सूर्य के समान देदीप्यमान दिव्य सिंहासन मंगवाया। श्रीराम ने गुरु चरणों में प्रणाम कर देवी सीता के साथ सिंहासन ग्रहण किया। आचार्य शोभित व्यास, पुजारी आशू शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राज्याभिषेक कराया। अजय माहेश्वरी, केशव गुप्ता, मदन माहेश्वरी, डॉ. शिवकुमार गोयल, संजय गुप्ता, मेवाराम गुप्ता आदि ने प्रभु स्वरूपों का माल्यार्पण किया। प्रभाशंकर औदीच्य काका ने स्वस्तिवाचन किया। अमित गुप्ता, दिलीप गुप्ता, अनुभव गुप्ता, सौरभ चौरसिया, सतीश माहौर, अशोक श्रीवास्तव, मधुसूदन दवे, जेपी कटियार, नित्यप्रकाश वर्मा, अनुपम दास गुप्ता, पप्पू हलवाई, पवन माहेश्वरी, सोनू गुप्ता, गोपाल पालीवाल, रवि गुप्ता ने भी आरती उतारी। स्वरूपों को नजर (भेंट) अर्पित कर आशीर्वाद लिया गया।
विज्ञापन





गेस्टहाउस के बजाय रामलीला मैदान में हुआ कार्यक्रम-
वर्षों से राज्याभिषेक की लीला गेस्ट हाउस में हो रही थी। इस बार रामलीला के अपने विशाल मैदान में राजगद्दी समारोह हुआ। इस मौके पर अयोध्यापुरी बना मैदान दुल्हन की तरह सजा था। इसका अच्छा संदेश गया। लेकिन, बहुत से लीला प्रेमियों को स्थान बदलने की पहले से जानकारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed