{"_id":"691cc7727c65d015fe0fe04b","slug":"models-displayed-at-the-science-exhibition-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-132917-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: विज्ञान प्रदर्शनी में सजाए मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: विज्ञान प्रदर्शनी में सजाए मॉडल
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो-35 विद्यालय में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव व प्रधानाचार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजेपुर का पहला वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया।
विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने अवलोकन किया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। मंगलवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति को जीवंत किया। छात्रा निहारिका, वैष्णवी, कोमल, अंजू व साक्षी ने इंटरनेट की दुनिया विषय पर नाटक प्रस्तुत कर इंटरनेट के फायदे और नुकसान की जानकारी दी। छात्रा अनुमा, सलोनी, प्रिया, हनी व नैंसी ने लोकनृत्य किया।
छात्राओं ने विज्ञान, गणित व ब्यूटी एंड वेलनेस संबंधी प्रदर्शनी लगाई। प्रधानाचार्य रिचा यादव ने सराहना की। मुख्य अतिथि ने मॉडलों के बारे में छात्राओं से जानकारी भी की। उन्होंने पिछले दिनों आयोजित हुई प्रतियोगिता की विजेता प्रतिमा, वर्तिका, इलमा, शीतल, आस्था व साक्षी को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक मनेंद्र मिश्र, रीता यादव, अभिषेक कुमार, मनीष अवस्थी, आकाश मिश्र और विवेक कुमार मौजूद रहे।
Trending Videos