{"_id":"69b1b6f169369068510a8b79","slug":"napier-grass-will-be-planted-on-four-hectares-of-land-in-nine-cow-shelters-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-138703-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नौ गोशालाओं में चार हेक्टेयर भूमि पर लगेगी नेपियर घास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नौ गोशालाओं में चार हेक्टेयर भूमि पर लगेगी नेपियर घास
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गोशालाओं में संरक्षित गोवंश को हरा चारा देने के लिए चार हेक्टेयर भूमि पर नेपियर घास लगाई जाएगी। इसके लिए शासन से 1.20 लाख नेपियर घास की जड़ें भेजी जा रही हैं। इन्हें नौ गोशाला की भूमि पर लगाया जाएगा।
जनपद में 30 गाेशाला संचालित हैं। इनमें करीब 9,700 गोवंश रखे जा रहे हैं। कई गोशालाओं में गोवंशों को भूसा-दाना दिया जा रहा है जबकि हरे चारे का इंतजाम नहीं है। शासन से सभी गोवंशों को भूसा के साथ ही हरा चारा भी देने के आदेश हैं। मौधा, सिंधौली, चौकी महमदपुर, कुड़री सारंगपुर, नेकपुर खुर्द, महमदपुर अचला, हसनापुर, सितवनपुर पिथू, नगला बाग रठौरा सहित नौ गोशालाओं में नेपियर घास लगाई जाएगी।
डिप्टी सीवीओ डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गोशाला में पड़ी भूमि की जोताई के लिए शासन से 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 80 हजार रुपये बजट भेजा गया है। खेत तैयार होने पर शासन स्तर से ही बाबूगढ़ से एक लाख 20 हजार नेपियर घास की जड़ें भेजी जाएंगी। 30 हजार जड़ें प्रति हेक्टेयर के हिसाब से लगाई जाएंगी। इससे गोशाला में संरक्षित गोवंशों को हरा चारा आसानी से उपलब्ध कराया जा सकेगा।
Trending Videos