{"_id":"69b1bc1c16cbc103cb007664","slug":"no-fir-lodged-in-the-disappearance-of-jewellery-and-cash-belonging-to-the-wife-of-the-gm-of-the-paper-mill-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-109394-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पेपर मिल के जीएम की पत्नी के जेवर व नकदी गायब होने में प्राथमिकी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पेपर मिल के जीएम की पत्नी के जेवर व नकदी गायब होने में प्राथमिकी नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गुजरात के सूरत में पेपर मिल के जीएम की पत्नी के बैग से 14 लाख रुपये के जेवर व 60 हजार रुपये गायब हो गए। रोडवेज बस अड्डा से हरदोई जाते समय रोडवेज बस में घटना हुई। उनके पुत्र की शादी थी, लिहाजा बनवाए गए जेवर घर रखने जा रही थीं। उन्हें घटना की जानकारी मायके पहुंचने पर हुई। पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
हरदोई जिले के थाना पाली के गांव गौरा उदयपुर चक निवासी कमलेश कुमार गौतम गुजरात के सूरत की एक पेपर मिल में जीएम हैं। उनके पुत्र की शादी होनी है। उनकी पत्नी दीपमाला सूरत से 14 लाख रुपये के जेवर लेकर घर जा रही थीं। आठ मार्च की सुबह ट्रेन से रेलवे स्टेशन उतरीं। वहां से ई-रिक्शा पर बैठकर रोडवेज बस अड्डा आईं। वहां से वह पहले थाना हरपालपुर के गांव पलिया स्थित मायके गईं। जब उन्होंने अपना बैग देखा, तो उसमें रखा हार, झुमका, झाला, मांग टीका, एक चेन, बिछुआ, पायल गायब थे। इसकी कीमत करीब-करीब 14 लाख रुपये थी। बैग में 60 हजार रुपये भी गायब थे। बताया कि बैग को काटकर जेवर व रुपये निकाले गए थे।
पीड़िता का कहना है कि ट्रेन से उतरने के चंद मिनट पहले तक सब कुछ सही था। बताते हैं कि रोडवेज बस अड्डा पर ही एक युवक ने मदद करने की कहकर बैग हाथ में लेकर पीछे की सीट पर रखा था। हालांकि पुलिस मामला संदिग्ध मान रही है। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि महिला गुजरात से ट्रेन से आईं, बस में बैठकर मायके पहुंच गईं। इसके बाद घटना कहां हुई, यह भी पता नहीं है। रोडवेज बस अड्डा पर और आसपास सीसीटीवी दिखवाकर कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos