सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Porter killed, two injured as speeding tractor-trolley overturns

Farrukhabad News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पल्लेदार की मौत, दो घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Porter killed, two injured as speeding tractor-trolley overturns
फोटो- 2 मोहम्मदाबाद के रोहिला ​में पलट पड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा करती क्रेन। संवाद - फोटो : सड़क हादसे में युवकों की मौत के बाद जमा लोग।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। खेत में आलू भरने जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली बुधवार दोपहर गांव रोहिला के पास सड़क पर पड़ी गिट्टी पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पल्लेदार की दबकर मौत हो गई और चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घटना से गुस्साए पल्लेदार के परिजन ने कस्बा के मुख्य चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस ने कुछ ही देर में ही समझाकर जाम खुलवा दिया।
Trending Videos

मैनपुरी थाना भोगांव के गांव किरकिच निवासी अभिषेक कठेरिया (19) मोहल्ला कृष्ण बलराम नगर निवासी नाना रामनिवास कठेरिया का ट्रैक्टर चलाता है। बुधवार दोपहर वह गांव कैथन नगला निवासी फार्मासिस्ट चक्र सिंह के खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आलू भरने जा रहा था। उसके साथ कृष्ण बलराम नगर निवासी पल्लेदार गौतम (19) व मोहल्ला शास्त्री नगर कैथन नगला निवासी धीरू बाथम (20) था। चालक तेज रफ्तार में ट्रैक्टर दौड़ा रहा था। इसी दौरान रोहिला गांव के पास स्थित शनि मंदिर के सामने नाला निर्माण के लिए पड़ी गिट्टी पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रॉली समेत पलट गया। इससे तीनों युवक घायल हो गए, उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया जहां धीरू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। इस बीच मालिक ट्रैक्टर सीधा कराकर उसे घर लेकर चला गया। इससे गुस्साए परिजन सीएचसी से शव लेकर कस्बा के मुख्य चौराहे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि पुलिस घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में नहीं लिया और न ही कोई कार्रवाई की। कुछ देर में पुलिस ने परिजन को कार्रवाई का भरोसा दिया और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। करीब 20 मिनट बाद जाम खोल दिया गया। हादसे से धीरू की मां सत्यवती रो-रोकर बेहाल हो गईं। धीरू के दो बड़े भाई अनार सिंह और अनुज हैं। कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि मामले तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो- 2 मोहम्मदाबाद के रोहिला में पलट पड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा करती क्रेन। संवाद

फोटो- 2 मोहम्मदाबाद के रोहिला में पलट पड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा करती क्रेन। संवाद- फोटो : सड़क हादसे में युवकों की मौत के बाद जमा लोग।

फोटो- 2 मोहम्मदाबाद के रोहिला में पलट पड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा करती क्रेन। संवाद

फोटो- 2 मोहम्मदाबाद के रोहिला में पलट पड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा करती क्रेन। संवाद- फोटो : सड़क हादसे में युवकों की मौत के बाद जमा लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed