सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rain soaks government wheat in the market

Farrukhabad News: बारिश से मंडी में भीगा सरकारी गेहूं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Rain soaks government wheat in the market
विज्ञापन
कायमगंज। भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को बृहस्पतिवार देर शाम आई आंधी और बारिश से राहत मिली। वहीं सरकारी गेहूं भीग गया। इससे उसमें नुकसान होने की आशंका है।
Trending Videos


हालांकि, बारिश ने मंडी समिति में व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी। सरकारी खरीद केंद्र पर खुले आसमान के नीचे रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीग गया। तौल के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों में लाया गया गेहूं किसानों ने तिरपाल (मोमिया) से ढककर बचाने का प्रयास किया। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा बना रहा, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहा। बाजारों और चौराहों पर भी रौनक दिखाई दी। इधर, भीगे गेहूं को देखते हुए मंडी में उसका उठान शुरू करा दिया गया। दिनभर में तीन ट्रकों से गेहूं का उठान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि अवकाश के कारण खरीद और तौल का कार्य बंद है। मौसम को देखते हुए खुले में रखे गेहूं का उठान कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed