सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SDM probe finds Kanungo guilty of taking bribe

Farrukhabad News: एसडीएम की जांच में कानूनगो रिश्वत लेने का दोषी पाया गया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
SDM probe finds Kanungo guilty of taking bribe
फोटो-5 वरायरल वीडियो में रिश्वत के रुपये लेते कानूनगो। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
कायमगंज। कायमगंज तहसील में तैनात कानूनगो रिश्वत लेने के मामले में एसडीएम की जांच में दोषी पाया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। कानूनगो का बृहस्पतिवार को रिश्वत लेते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद भी डीएम ने मामले की जांच एसडीएम कायमगंज को दी थी।
Trending Videos


वायरल वीडियो में कानूनगो विजयपाल किसी हिस्साकसी (निफाज) से जुड़े प्रमाण पत्र के एवज में रुपये लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह रजिस्टर में कुछ लिखते हुए पास खड़े लोगों से बातचीत करते दिखाई देते हैं। इस दौरान निफाज का जिक्र भी सुनाई देता है। वीडियो के अंतिम हिस्से में एक व्यक्ति द्वारा रुपये दिए जाते दिख रहे हैं, जिन्हें वह अपनी शर्ट की जेब में रखते नजर आते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित कानूनगो के निलंबन के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि वीडियो की विस्तृत जांच बाद में कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि एसडीएम की जांच में कानूनगो दोषी पाया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed