सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SIR: More voters deleted from the list than the votes received by SP in Sadar assembly seat

एसआईआर : सदर विधानसभा सीट पर सपा को मिले वोटों से अधिक सूची से कटे मतदाता

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 12 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
SIR: More voters deleted from the list than the votes received by SP in Sadar assembly seat
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अंतिम मतदाता सूची में 2,23,104 मतदाता घट गए हैं। इसमें सर्वाधिक 91,425 मतदाता सदर विधानसभा क्षेत्र में कम हुए हैं। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रतिद्वंदी रही सपा को इतने वोट भी नहीं मिले थे। वहीं अन्य तीन विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों की हार-जीत में अंतर से अधिक वोट कटने से 2027 के विधानसभा चुनाव में कई का गणित बिगाड़ेंगे।
Trending Videos


जनपद में एसआईआर अभियान से पहले 13 लाख 98 हजार नौ मतदाता थे। 10 अप्रैल को प्रकाशित हुई मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या घटकर 11 लाख 74 हजार 905 रह गई है। इससे चारों विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 23 हजार 104 मतदाताओं की संख्या घटी है। विधानसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद में 3,70,201 मतदाता से घटकर सूची में अब 2,78,776 वोटर रह गए हैं। यहां सर्वाधिक 91,425 मतदाता कम हुए। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा व सपा की सीधी लड़ाई थी। 2,07,704 मतदाताओं ने अपने वोट की ताकत दिखाकर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया था। इसमें भाजपा से विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी 1,12,314 वोट पाकर 39,316 मतों से जीते थे। वहीं प्रतिद्वंदी रहीं सपा से सुमन शाक्य को 72,998 वोट मिल सके थे। इससे साफ है सपा को मिले वोटों से अधिक मतदाताओं के नाम एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची में कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार-जीत के अंतर से अधिक कटे वोट
विधानसभा क्षेत्र कायमगंज में 391832 कुल मतदाता थे। अभियान में घटकर 3,47,967 मतदाता रह गए। यहां 43,865 मतदाताओं के नाम सूची से कट गए। विधानसभा चुनाव में इस सीट पर अपना दल एस से डॉ. सुरभि को 1,14,952 व सपा से सर्वेश आंबेडकर को 96,409 मिले थे। हार-जीत का अंतर 18,543 वोटों का रहा। जबकि यहां 43,865 वोट मतदाता सूची से कटे हैं।
विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर में भी भाजपा के विधायक हैं। यहां भी सपा से सीधी टक्कर थी। यहां विधायक सुशील शाक्य 98,848 वोट मिले थे, जबकि सपा के डॉ. जितेंद्र सिंह यादव 54,162 मिले। इससे हार-जीत का अंतर 44,686 वोटों का रहा। यहां एसआईआर अभियान में 46,065 वोट कट गए। इससे 3,13,288 मतदाताओं की सूची घटकर 2,67,223 वोटरों रह गई। सूची से कटे हुए वोट हार-जीत के अंतर से अधिक हैं।
विधानसभा क्षेत्र भोजपुर में मतदाता सूची के 41749 नाम कटे हैं। यहां 322688 से घटकर 280939 मतदाता रह गए हैं। विधानसभा चुनाव में यहां भी भाजपा को सपा ने टक्कर दी थी। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के पक्ष में 99,979 मतदाताओं ने वोट किया था, जबकि सपा से अरशद जमाल सिद्दीकी को 72521 वोट मिले थे। इससे 27,458 वोटों से हार-जीत का फैसला हुआ। एसआईआर अभियान में 41,749 मतदाताओं के नाम सूची से कटने से लोगों के सपनों पर पानी फिर सकता है।

एसआईआर अभियान में विधानसभा क्षेत्रवार कटे वोट
विधानसभा क्षेत्र - पूर्व के मतदाता - कुल मतदाता- कटे वोट
192 कायमगंज- 391832 - 347967 - 43865

193 अमृतपुर - 313288 - 267223 - 46065

194 फर्रुखाबाद - 370201 - 278776 - 91425

195 भोजपुर - 322688 - 280939 - 41749

-------------------------------------------------------------------------

योग - 1398009 - 1174905 - 223104

--------------------------------------------------------------------------

2022 के विधानसभा चुनाव में हारजीत का अंतर व कटे मतदाता
-----------------------------------------------------------------------------
विधानसभा क्षेत्र - भाजपा - सपा - अंतर - कटे वोट
कायमगंज- 114952 - 96409 - 18543 - 43865

अमृतपुर - 98848 - 54162 - 44686 - 46065

फर्रुखाबाद - 112314 - 72998 - 39316 - 91425

भोजपुर - 99979 - 72521 - 27458 - 41749
-------------------------------------------------------------------------------

चारों विधानसभा क्षेत्रों से मंगवा रहे रिपोर्ट, शीघ्र ही स्थिति होगी सामने
फर्रुखाबाद। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि पार्टी के सभी बीएलए तेजी से काम कर रहे हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में कई अन्य पदाधिकारी भी लगाए हैं। इन सभी से वोटर लिस्टों की हकीकत दिखवाई है। जहां तक सदर तहसील की बात है, तो बड़ी संख्या में जिले भर के लोग जिला मुख्यालय पर रहते हैं। लगता है कि बाहर से रह रहे लोगों ने अपना वोट ग्रामीण क्षेत्र में ही रखना अधिक मुनासिव समझा है। फिर भी किन मोहल्लों में अधिक काटे गए हैं, यह बात बूथवार रिपोर्ट सामने आने पर पता चलेगी। वोटर लिस्टों का बीरीकी से परीक्षण किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed