सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tainted potatoes reaching the market, prices fall, purchases slow

Farrukhabad News: मंडी में पहुंच रहा दागी आलू, भाव गिरे, खरीदारी सुस्त

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tainted potatoes reaching the market, prices fall, purchases slow
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में दागी आलू पहुंचने से भाव और गिर गए। इसके साथ ही खरीदार भी नहीं मिल रहे हैं। इससे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को मंडी में करीब 100 ट्रक आलू पहुंचा। सामान्य आलू 101 रुपये से लेकर 401 रुपये प्रति क्विंटल बिका।
Trending Videos

खेतों में ढेर में लगा आलू धूप में दागी हो रहा है। शहर के निकटवर्ती शीतगृह भी अब फुल होने वाले हैं। इससे किसान ढेर में लगा आलू लेकर मंडी का रुख कर रहे हैं। सुबह से मंडी में करीब 100 ट्रक आलू पहुंचा। चेचक लगा होने और धूप की वजह आलू दागी पहुंचने से मंडी में व्यापारी खरीदारी से भी कतरा रहे हैं। दागी आलू बाहर भेजने पर रास्ते में ही सड़ने लगता है। इससे बाहर की मंडियों में कोई लिवाल न मिलने पर व्यापारियों को घाटा उठाना पड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में सामान्य व दागी आलू 101 रुपये से लेकर 401 रुपये प्रति क्विंटल तक ही बिक सका। वहीं 3797 आलू 401 से 501 रुपये प्रति क्विंटल व चिप्सोना आलू 551 से 651 रुपये प्रति क्विंटल बिक्री हुई। नीदरलैंड आलू भी भाव में गिरावट के साथ 651 से 751 रुपये प्रति क्विंटल बिका। मंडी में बिकवाली सुस्त रही। बुधवार को मंडी में सामान्य गड्डी आलू 201 रुपये से लेकर 461 रुपये प्रति क्विंटल बिका था। वहीं 3797 प्रजाति का आलू 501 रुपये से 601 रुपये, चिप्सोना आलू 601 रुपये से लेकर 701 रुपये प्रति क्विंटल व नीदरलैंड आलू 651 रुपये से लेकर 801 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक्री हुई थी।
नेपाल के लिए आलू का निर्यात शुरू
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी के आलू निर्यातक सुधीर शुक्ल ने बताया कि एक सप्ताह से नेपाल के लिए आलू का निर्यात शुरू हो गया है। करीब सात ट्रक आलू नेपाल के लिए वह भेज चुके हैं। शासन से आलू निर्यात में मंडी शुल्क माफ करने के साथ भाड़ा अनुदान भी मिलेगा। इससे आलू निर्यात को अब बढ़ावा मिलेगा। वर्ष 2023 में आलू का निर्यात किया गया था। इसके बाद मंडी शुल्क व भाड़ा अनुदान की सुविधा न मिलने से निर्यात बंद हो गया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed