सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenager sitting on tractor-trolley in critical condition after coming into contact with high-tension line.

Farrukhabad News: हाईटेंशन की चपेट में आने से ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठे किशोर की हालत गंभीर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Teenager sitting on tractor-trolley in critical condition after coming into contact with high-tension line.
विज्ञापन
कमालगंज। थाना क्षेत्र के नगला खेमरैंगाई निवासी जाने आलम का पुत्र हसीब खान अपने छोटे भाई अकमल (16) के साथ गांव में ईदगाह के निकट स्थित खेत पर गया था। शाम पांच बजे हसीब ट्रैक्टर की ट्रॉली में मक्का लादकर दो सौ मीटर दूर स्थित घर जा रहा था। छोटा भाई अकमल ट्रॉली पर मक्के के ऊपर बैठा था। खेत के निकट नीचे झूल रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से अकमल को करंट लग गया। हालत बिगड़ने पर भाई हसीब परिजन की मदद से किशोर को फर्रुखाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर किशोर को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। गांव के शोएब खान ने बताया कि हाई टेंशन लाइन नीचे झूलने से पहले भी किसान चपेट में आ चुके हैं। सूचना के बावजूद विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed