सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The arms licenses found at the former MLA's house had been revoked five years ago.

Farrukhabad News: पूर्व विधायक के घर मिले असलहों के पांच साल पहले निरस्त हो चुके लाइसेंस

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The arms licenses found at the former MLA's house had been revoked five years ago.
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर विस्फोट के बाद बरामद हुए दो असलहों के लाइसेंस पांच साल पहले ही निरस्त हो चुके हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष दमयंती सिंह ने पिस्टल और राइफल के लाइसेंस जिले से ही जारी करवाए थे। पुलिस अब कानूनी कार्रवाई में जुटी है। इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष और परिजनों की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।
Trending Videos

शहर कोतवाली के मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी पूर्व विधायक विजय सिंह के घर के बेसमेंट में 17 मार्च की रात में विस्फोट हुआ था। इसमें उनके पुत्र अभिषेक सिंह उर्फ सिक्की, अविनाश सिंह उर्फ विक्की, मोहल्ले के ही ईशू चौरसिया, रेलवे स्टेशन निवासी रणवीर यादव, नूरपुर निवासी भैयालाल और मित्तू कूंचा निवासी राशू मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राशू का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि विधायक के दोनों पुत्र लखनऊ के अस्पताल में हैं। भैयालाल कानपुर में है। उसकी हालत में मामूली सुधार बताया जा रहा है। नखास चौकी प्रभारी इमरान फरीद ने घायलों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवा दी थी। घटना के बाद पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो एक पिस्टल और राइफल बरामद हुई थी। यह दोनों ही असलहे विधायक की पत्नी पूर्व पालिकाध्यक्ष दमयंती सिंह के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने इन असलहों के लाइसेंस की जांच की, तो नया मामला सामने आ गया। कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि दोनों ही असलहे जिले से ही जारी कराए गए थे। इन असलहों के लाइसेंस वर्ष 2021 में निरस्त हो चुके हैं। निरस्तीकरण का आदेश शीघ्र ही प्राप्त किया जाएगा। लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद असलहों को घर में रखने में कानूनी कार्रवाई शीघ्र ही अमल में लाई जाएगी। ऐसे में पूर्व पालिकाध्यक्ष की मुश्किलें और बढ़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed