{"_id":"69cad9afe764da7e2707375d","slug":"youths-attack-police-two-constables-injured-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-139729-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कार के बोनट पर नाच रहे युवकों का पुलिस पर हमला, दो सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कार के बोनट पर नाच रहे युवकों का पुलिस पर हमला, दो सिपाही घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। दावत-ए-वलीमा के दौरान कार के बोनट पर चढ़कर डांस कर रहे युवकों को रोकने पर उन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इस हमले में दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और दूल्हा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना कायमगंज के पुल गालिब तिराहे के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में इरफान के पुत्र अरशान के वलीमा समारोह के दौरान हुई। कुछ युवक बेरी तिराहे के पास महाराष्ट्र नंबर की एक कार के बोनट पर चढ़कर नशे की हालत में डांस कर रहे थे। दरोगा लालजी, सिपाही मनोज, मेघश्याम और चालक गौरव ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। युवकों ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। मारपीट में सिपाही मेघश्याम और मनोज घायल हो गए। उनकी वर्दी के बटन टूट गए और कपड़े भी फट गए। पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। सिपाही मनोज की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। घटना में प्रयुक्त कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।। प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
Trending Videos