{"_id":"6976780a8e97eb70b107ebd8","slug":"the-waiting-farmers-are-asking-when-will-my-turn-come-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-136443-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: इंतजार कर रहे किसान पूछ रहे, मेरा नंबर कब आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: इंतजार कर रहे किसान पूछ रहे, मेरा नंबर कब आएगा
विज्ञापन
फोटो-9 मंडी स्थित क्रय केंद्र पर धान की तौल करते मजदूर व खुले में खड़ी धान लदी ट्रैक्टर-ट्रालिय
विज्ञापन
कायमगंज। मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र पर तौल में हो रही देरी से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। धान लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां कई-कई दिनों से खुले आसमान के नीचे खड़ी हैं। किसानों का कहना है कि तौल के लिए नंबर आने में आठ से दस दिन, जबकि कई मामलों में इससे भी अधिक समय लग रहा है।
लंबे इंतजार के चलते खुले में रखे धान में नमी आने की आशंका बनी हुई है। खेतलपुर सौरिया निवासी किसान विनीत कुमार ने बताया कि यदि धान में नमी बढ़ गई तो क्रय केंद्र पर उसे रिजेक्ट कर दिया जाएगा। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। ठंड और कोहरे के मौसम में यह खतरा और बढ़ गया है। कई किसानों ने तिरपाल की व्यवस्था न होने से धान ढकने में दिक्कत होने की बात कही।
क्रय केंद्र पर अन्य फसलों की खरीद की स्थिति भी सामने आई है। बाजरा का 16 हजार क्विंटल लक्ष्य था। इसके सापेक्ष अब तक 11,987 क्विंटल खरीद हो चुकी है। मक्का की 2,600 क्विंटल खरीद कर लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। धान की खरीद 28 फरवरी तक की जानी है। 16 हजार क्विंटल के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक करीब 12 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।
क्रय केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि धान खरीद शासन के निर्देशों के अनुसार की जा रही है और प्रतिदिन निर्धारित क्षमता के अनुसार ही तौल कराई जा रही है। उन्होंने किसानों से धान को अच्छी तरह सुखाकर और ढककर लाने की अपील की है।
Trending Videos