सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves scaled the boundary wall to enter the house and made off with cash, jewelry, and other valuables worth lakhs.

Farrukhabad News: चहारदीवारी फांदकर घर में घुसे चोर, नकदी-जेवर समेत लाखों का माल समेटा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Thieves scaled the boundary wall to enter the house and made off with cash, jewelry, and other valuables worth lakhs.
विज्ञापन
जहानगंज। थाना क्षेत्र के गांव मधवापुर में शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव निवासी कृपाशंकर ने बताया कि 20 जून की रात चोर उनके घर की चहारदीवारी फांदकर भीतर घुस आए। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय उनका भाई रंजीत बोलेरो की बुकिंग लेकर बाहर गया था, जबकि वह मक्के के खेत पर थे। परिवार के अन्य सदस्य घर की छत पर सो रहे थे। रात करीब तीन बजे जब रंजीत घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। परिवार के लोगों के साथ घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे मक्का और आलू की बिक्री के लगभग दो लाख रुपये, सोने की दो जंजीरें, सोने की तीन अंगूठियां, दो जोड़ी चांदी की पायल और दो जोड़ी सोने की झुमकियां गायब थीं। थाना जहानगंज पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed